• Sat. Apr 18th, 2026

छत्तीसगढ़ – मध्यान्ह भोजन में करील की सब्जी खा कर 14 छात्र बीमार , सभी का ईलाज जारी

Chandrakant Sahu

ByChandrakant Sahu

Jul 25, 2023
Share this

कोरबा जिले के बीरतराई गांव में संचालित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में पढ़ने वाले करीब 14 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। सभी बच्चों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद 7 बच्चों को मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।बताया जा रहा कि स्कूल में मध्यान्ह भोजन में करील की सब्जी बनाई गई थी। उसी का सेवन करने के बाद एक के बाद एक बच्चों ने उल्टियां करनी शुरू कर दी। मामले की जानकारी शिक्षा विभाग को दे दी गई है। जिनके द्वारा बच्चों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए हैं।