• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

नवीन जिला में सारंगढ़-बिलाईगढ़ शांतिपूर्ण और सामान्य मतदान के लिए कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया

BySamip Anant

Nov 19, 2023
Share this

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत 17 नवंबर 2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सामान्य मतदान संपन्न होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने जिले के सभी प्रेक्षकों, मतदाताओं, मतदान दलों, सभी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों, सुरक्षा बलों, नागरिकों, पत्रकारों, बीएलओ, मतदाता जागरूकता स्वीप से जुड़े सभी स्कूली बच्चों, स्व सहायता समूह की महिलाओं, कोटवारों, सशस्त्र बल , होमगार्ड, पीडब्ल्यूडी, मजदूर, चपरासी, सफाई कर्मी से लेकर जिले के सभी विभाग प्रमुख, नोडल अधिकारी आदि को बधाई और धन्यवाद ज्ञापित की हैं।डॉ सिद्दीकी ने कहा है कि लोकतंत्र महापर्व विधानसभा निर्वाचन को नवीन जिला सारंगढ़ -बिलाईगढ़ में सीमित संसाधन उपलब्धता के बावजूद निर्विघ्न,निर्विवाद, शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराया गया। इस कार्य में सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का भरपूर सहयोग रहा, सभी का अथक मेहनत से ही यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। इसके लिए सभी को बधाई एवं धन्यवाद। आगे की मतगणना की तैयारी हेतु सभी से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा है। प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने पर सभी के प्रति पुनः आभार है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सिद्दीकी ने नवगठित जिला

सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस चुनई तिहार में उत्साह के साथ मतदान करने एवं लोकतंत्र की मजबूती में अपना गौरवशाली योगदान देने हेतु मतदाताओं को भी धन्यवाद दिया है।

नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का नेतृत्व कर रहें हैं जिला प्रशासन के युवा पीढ़ी

सारंगढ़ बिलाईगढ़ नवीन जिला है। कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी, एसपी श्री आशुतोष सिंह, अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज, एसडीएम और रिटर्निंग अधिकारी द्वय मोनिका वर्मा, डॉ स्निग्धा तिवारी, एएसपी निवेदिता पाल, डीएसपी मनीष कुंवर, सहायक रिटर्निंग अधिकारी व तहसीलदार आयुष तिवारी, नेत्रप्रभा, कमलेश व देवराज सिदार, अरपन कुर्रे, कोमल साहू , रुपाली मेश्राम आदि युवा पीढ़ी जिला प्रशासन का नेतृत्व कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *