• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

बलौदाबाजार : शिक्षक ने की आत्महत्या, घर में मिला फाँसी में लटकता शव, जांच में जुटी पुलिस

BySamip Anant

Jul 16, 2023
Share this

बलौदाबाजार : जिले के गिधपुरी में एक शिक्षक का घर में फांसी के फंदे पर शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांचमें जुट गई है। घटनास्थल से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोटबरामद नही हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, गिधपुरी थाना क्षेत्र निवासी शिक्षक भुवन लाल पूर्वे की लाश उसके ही घर में लटकी मिली, इसकी सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। गिधपुरी थाना प्रभारी लखेश केंवट ने बताया कि भुवन लाल पूर्वे पिता देवा दास पूर्वे उम्र 65 वर्ष निवासी गिधपुरी की लाश उसके मकान के छत में नायलॉन की रस्सी से फंदे पर लटका हुआ थी। जिसे परिजनों के देखने पर फंदे से उतार कर जमीन पर लेटाने पर भुवन लाल की मृत्यु हो गई थी। थाना गिद्धपुरी में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है, अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *