• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

ईवीएम में आई खराबी से मतदान रुका, डेढ़ घंटे से कतार में लगे मतदाता हो रहे परेशान…

BySamip Anant

Nov 17, 2023
Share this

अंबिकापुर :- छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए चल रहे दूसरे चरण के मतदान के बीच कई केंद्रों से ईवीएम के खराब होने की खबरें आ रही है. अंबिकापुर के मतदान केंद्र 33 शासकीय प्राथमिक शाला भगवानपुर में ईवीएम में आई खराबी की वजह से दूसरी बार मतदान को रोकना पड़ा. ईवीएम की खराब की वजह से करीबन डेढ़ घंटे से मतदान रुका हुआ है, जिसकी वजह से कतार में लगे मतदाता परेशान हैं.अब तक चार मतदान केंद्रों में ईवीएम में खराबी की बात सामने आ चुकी है. अभनपुर के बेंद्री मतदान केंद्र के ईवीएम में तकनीकी खराबी की वजह से मतदान का काम थम गया. वहीं तखतपुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 176 में ईवीएम मशीन में आई खराब से एक भी मतदान नहीं हो सका है. सुबह से मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मशीन के ठीक होने का इंतजार करते रहे.वहीं भिलाई निगम के वार्ड-1 खम्हरिया के बूथ क्रमांक में मशीन खराब होने की वजह से मतदान शुरू नहीं हो पाया था. सुबह से करीबन सौ मतदाता कतार में खड़े थे. इसी तरह कोटा विधानसभा क्षेत्र के बेलगहना में बूथ क्रमांक 122 प्राथमिक शाला डोंगरी पारा में ईवीएम की खराबी से मतदान शुरू नहीं हो पाया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *