• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

रायगढ़ के विकास के लिए 17 नवम्बर को मतदान करेंl

BySamip Anant

Nov 16, 2023
Share this

सत्ता का सुख नहीं आम जनता की सेवा ही मेरे जीवन का लक्ष्य है” चाहे इसके लिए मुझे कितने ही बाधा और चुनौतियों का सामना क्यों ना करना पड़े। मुझे आशा है आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से मैं इस लक्ष्य को प्राप्त करने में जरूर सफल हो पाऊंगा।प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक लक्ष्य का निर्धारण करना चाहिए, सही लक्ष्य का चयन स्वयं के साथ-साथ समाज को भी बेहतर दिशा प्रदान करता है। रायगढ़ कला और संस्कृति का ऐतिहासिक धरोहर है यहां के लोगों को आपसी सद्भावना और भाईचारा विरासत से प्राप्त है। रायगढ़ नगरी में खेल, संगीत, साहित्य, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि कार्य की अपार संभावनाएं हैं । जिन्हें और बेहतर करने की आवश्यकता है। मेरे जीवन का लक्ष्य है कि समाज के हर वर्ग समुदाय के सामाजिक और आर्थिक स्तर में सुधार हो। लोग आत्मनिर्भरता और सकारात्मक व्यवस्था के साथ अपना जीवन निर्वहन करें। समाज के हर वर्ग और तबके के आखरी पायदान पर खड़े अंतिम छोर के व्यक्ति को सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ पहुंचे। कोई भी व्यक्ति सरकार की ओर से दिए जाने वाली सुख सुविधाएं और अपने अधिकारों से वंचित ना रहे। ” तभी सर्वजन हिताय: सर्वजन सुखय: और एक बेहतर रायगढ़ नया रायगढ़ का परिकल्पना सार्थक होगा पाएगा। नवा रायगढ़ के सभी गांव की गलियों से शहर की सड़कों तक गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण हो।,, स्वच्छता पर गतिशील कार्य हो,, निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा जन जन तक पहुंचे,, महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त हो,, युवाओं को रोजगार के अवसर मिले,, महिलाओं का सम्मान हो,, सर्व धर्म सतभव हो” किसानों को खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित हो “क्षेत्र का किसान समृद्ध और मजबूत हो” रायगढ़ सहित समूचे प्रदेश में बिजली पानी और सड़क की व्यवस्था सुदृढ़ एवं सुगम हो,, रायगढ़ की व्यवस्था संपूर्ण रूप से स्वच्छ ,स्वस्थ और भ्रष्टाचार मुक्त हो। मुझे पता है कि यह काम इतना आसान नहीं लेकिन आप सभी के साथ, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से मेरा रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र को नया रायगढ़ के परिकल्पना और आप सभी युवा साथी और माता बहनों का दृढ़ संकल्प से यह कार्य सार्थक हो सकता है। केवल राजनीति नहीं आम जानता का सच्चे हृदय से सेवा ही मेरा मकसद है।
मुझे पूरा उम्मीद और विश्वास है कि आप सभी सम्मानित नागरिक बंधु दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर अपने गांव ग्राम और रायगढ़ के विकास साथ नया रायगढ़ निर्माण के लिए मेरे हर कदम पर,आप मेरा सहयोग व साथ अवश्य देंगे।
आपका एक वोट रायगढ़ के भविष्य को गड़ेगा। आपका एवं आपके परिवार का अमूल्य गो वाटर छाप में देखकर अपना योगदान दे और मुझे वोट स्वरूप आशीर्वाद प्रदान करें

आपके साथ और सहयोग का अभिलाषी
शंकरलाल अग्रवाल
विधानसभा क्षेत्र रायगढ़
निवास पार्क एवेन्यू कॉलोनी जिंदल रोड रायगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *