• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े का धुआंधार जनसंपर्क जारी

BySamip Anant

Nov 9, 2023
Share this

सारंगढ़ जिला निर्माण के नाम पर आप सब आशीर्वाद बनाएं-उत्तरी जांगड़े



सारंगढ़ :- कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े का सारंगढ़ विधानसभा में धुआंधार जन संपर्क जारी है और लगातार लोगों के बीच पहुंच कर दोबारा आशीर्वाद बनाने निवेदन किया और कहा कि आप सब प्रिय जनता के आशीर्वाद से मैं इस जगह में पहुंची थी आप सब ने सारंगढ़ को जिला बनाया आपका एक-एक वोट से आज सारंगढ़ जिला बना है

जिसका लाभ हम सबको मिलना शुरू हो गया है आगामी 5 साल में सारंगढ़ जिला पूर्ण रूप से विकसित होगा जिसका लाभ हमारे बच्चों को मिलेगा आप सबको पता है कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है आज आप सबके बीच में दोबारा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पहुंची हूं जिस तरह आप सब ने मुझे पिछले चुनाव में 52000 हजार वोट से लीड के साथ विधायक चुना था उसी तरह इस बार भी आशीर्वाद बनाएं क्योंकि हमने जो जो वादे किए थे सभी को पूरा किए हैं छत्तीसगढ़ सरकार सभी वर्ग के लिए काम की है बरसों पुरानी मांग सारंगढ़ जिला निर्माण जिसमें प्रमुख रूप से है साथ ही आज छत्तीसगढ़ में पुनः सरकार बनने के बाद किसान भाइयों का दोबारा कर्ज माफ होगा साथ ही 3100 रुपए किवंटल में धान खरीदी व 20 किवंटल प्रति एकड़ धान हमारी सरकार खरीदेगी साथ ही मेरी माता बहनों को 500 रुपये सब्सिडी में गैस सिलेंडर हमारी सरकार देगी

साथ ही हमारे पढ़ने लिखने वाले बच्चों को नर्सरी से स्नातक तक मुक्त शिक्षा भी हमारी सरकार देगी साथ ही भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार को भी हमारी सरकार 10000 देगी इस तरह हमारी सरकार लगातार सभी वर्ग के लिए सौगात देगी जिसे आप सबको समझना है जानना है जो पार्टी काम करती है जो जनप्रतिनिधि आपके सुख-दुख में खड़े रहते हैं उन्हें दोबारा आप सबको चुनना है तब आप सब के साथ-साथ क्षेत्र का भी विकास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *