• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरी जांगड़े व गनपत जांगड़े ने श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

BySamip Anant

Nov 5, 2023
Share this

रुक्मणी विवाह में शामिल हुए और आशीर्वाद लेकर सभी के लिए मंगल कामना की



प्रचार प्रसार के दौरान जशपुर में कांग्रेस प्रत्याशी का हुआ भव्य स्वागत



सारंगढ़ :- विधानसभा में चुनावी पारा अपने चरम सीमा पर है वही क्षेत्र में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, अखंड नवधा रामायण का भी आयोजन गांव किया जा रहा है जिससे क्षेत्र भक्तिमय हो चला है जहां लोग भक्ति में लीन हैं वहीं नेता चुनाव को लेकर घर-घर दस्तक देकर आशीर्वाद में जुटे हैं आज महानदी तट जशपुर कछार में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े व उनके पति गनपत जांगड़े अलग-अलग समय में पहुंचकर व्यास पीठ से आशीर्वाद लिए

और उन्होंने उपस्थित भक्तजन व समस्त ग्राम वासियों को संबोधित कर अपने लिए आशीर्वाद मांगा इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपका गांव धार्मिक गांव है जहां मकर संक्रांति का भव्य मेला आयोजित होता है जिसमें हजारों श्रद्धालु पहुंचकर पुण्य के भागी बनते हैं और लगातार आपके गांव में धार्मिक आयोजन होते हैं जिसमें हम लोगों को शामिल होने सौभाग्य प्राप्त होती है आज चुनाव नजदीक है हम आपके बीच दोबारा आशीर्वाद मांगने आए हैं पूर्व में आप सभी ग्राम वासियों ने एकतरफा वोट देकर हमें विजयी बनाया था इस बार भी आप सब से उम्मीद है की अधिक से अधिक वोट देकर हमें दोबारा सेवा का अवसर देंगे आप सबको पता है आपके गांव में लगातार हमने विकास कार्य किए हैं

और आगे भी विकास कार्य होंगे आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी लगातार किसान और सभी वर्ग के लिए काम कर रही है साथ ही साथ दोबारा सरकार बनने पर फिर से किसानों का कर्ज माफी, 200 यूनिट बिजली बिल मुफ्त, नर्सरी से स्नातक तक मुफ्त शिक्षा ,500 रुपये में गैस सिलेंडर जैसे जनकल्याणकारी योजना को लागू कर सभी वर्ग के स्तर को ऊपर उठाने काम करेगी ऐसे सरकार को आप सबको दोबारा बनाना है छत्तीसगढ़ में 15 साल भाजपा के सरकार में भाजपा के नेताओं ने हम सबको केवल ठगने का काम किया उन्होंने हमेशा सारंगढ़ को जिला बनाने की बात कही लेकिन वादे को कभी पूरा नहीं किया आज फिर से बड़ी-बड़ी घोषणा कर आप सबको बरगलाने का काम बीजेपी पार्टी कर रही है जिन्होंने 2100 रुपये में धान की खरीदी 300 रुपये बोनस देने का वादा किया था उसे पूरा नहीं कर पाए और चुनाव आते ही 3100 रुपये में धान खरीदी और 21 किवंटल की धान खरीदी की घोषणा कर किसानों को ठगने का प्रयास दोबारा भाजपा के लबरा नेता कर रहे हैं ऐसे नेताओं के बहकावे में आप सबको नहीं आना है और दोबारा आप सबको कांग्रेस पार्टी के ऊपर भरोसा जताना है तब जाकर आपके क्षेत्र का संपूर्ण विकास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *