• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

चुनाव चिन्ह मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी शंकरलाल ने शहर की गलियों में बहाया पसीना

BySamip Anant

Nov 3, 2023
Share this

शहर के किया घाट से लेकर काशीराम चौक तक शंकर लाल के साथ दिखा लोगों का हुजूम

रायगढ़ :- 2 नवंबर को चुनाव अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशियों में सरकार भी तेज हो गई है शहर के राजनीति में सबसे ज्यादा चर्चा होने वाले नाम शंकर अग्रवाल को चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद उन्होंने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।
गुरुवार को चुनाव चिन्ह आवंटन होने के बाद शुक्रवार सुबह ही शंकर लाल अग्रवाल अपने चुनाव चिन्ह के साथ शहर के गलियों में जनसंपर्क करते नजर आए उन्होंने वार्ड क्रमांक 29 से लेकर 40 तक खूब पसीना बहाया है उनके जंक्शन पर करने के दौरान उनके साथ महिलाएं युवा नेता तथा कुछ कांग्रेसी चेहरे भी नजर आए जो खुलकर उनका समर्थन कर रहे हैं वही अग्रवाल समाज के युवा चेहरे भी प्रचार प्रसार में शंकर लाल अग्रवाल के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलते नजर आए हैं।

निर्दलीय प्रत्याशी शंकर लाल अग्रवाल अपने जनसंपर्क के दौरान लोगों को अपने चुनाव लड़ने का विजन भी बता रहे थे उनके पहले दिन के जनसंपर्क से शहर का चुनावी माहौल बदल गया है। विधायक प्रत्याशी सरल सहज व्यक्तित्व के धनी व समाज सेवी शंकर अग्रवाल जो समाज को एक नई दिशा देने के लिए एक प्रतिबिंब की तरह क्षेत्र के लोगो का सेवा करते हुए आ रहे है। शंकर एक ऐसा विचार धारा की व्यक्ति है जिन्होंने सनातन धर्म को जीवित रखने व इंसान की इस जीवन में मूल उद्देश्य जो है ईश्वर की भक्ति को लेकर गांव गांव शहर – शहर उन्होंने अलख जगाया है और समाज के प्रत्येक जाति समाज के लोगो से एक परिवार की तरह जुड़ सा गए है। पूर्व में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव रायगढ़ कार्यक्रम में उन्होंने बहुत ही भक्तिमय रूप से भागीदारी दिए है। आखिर कार शंकर अग्रवाल अपने जीवन में सामाजिक धार्मिक कार्य व विभिन निर्माण कार्यों को प्रमुखता से करने का संकल्प लिए है। जहा शहरवासी शंकर अग्रवाल के प्रति उनके व्यवहार से लोग जुड़ते ही जा रहे है। जिस भी मोहल्ला में शंकर पहुंचते की लोग फूल मालाओं और फटाका से स्वागत करते नजर आते। युवाओं और महिलाओं में भारी उत्सुकता देखा जा रहा है। शंकर अग्रवाल के जनसंपर्क को लोग इंतजार करते हुए देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *