• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरी जांगड़े ने प्रचार प्रसार किया तेज

BySamip Anant

Oct 31, 2023
Share this

सारंगढ़ में नामांकन दाखिल व आमसभा को सफल बनाने सारंगढ़ की जनता का किया आभार प्रकट



एक बार फिर दौरा के दौरान ग्रामवासियों ने अपने विधायक के ऊपर बरसाया प्यार दिया आशीर्वाद


सारंगढ़ :- आज कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े में ग्राम अचानकपाली,नरेश नगर,
शांति नगर,कंनकबीरा
गंधराचुआ,रामटेक,घोराघांटी
बैगीनडिह,रेंगालमुड़ा,कांदुरपाली,बटाउपाली,टांगर में डोर टू डोर जनसंपर्क किया इस दौरान एक बार फिर ग्रामीण जनों ने अपने विधायक को अपने बीच पाकर उत्साह पूर्वक स्वागत अभिनंदन किया और सभी ने आशीर्वाद दिया उल्लेखनीय हो की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने 30 अक्टूबर को दलबल के साथ नामांकन दाखिल कर सारंगढ़ खेल भाटा मैदान में आम सभा को संबोधित किया जिसमें मंत्री उमेश पटेल जी भी शामिल हुए जिसमें सारंगढ़ की जनता बड़ी संख्या में शामिल हुई और कार्यक्रम सफल रहा आम सभा के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के साथ कांग्रेस जनों ने नगर में रैली निकाली इस पूरे कार्यक्रम की सफलता पर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने अपने प्रिय जनता व कांग्रेस जनों का आभार प्रकट किया है आज पुनः प्रचार प्रसार के लिए निकली जहां गांव-गांव में उन्होंने ग्राम वासियों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और पुनः विधायक चुनने आशीर्वाद मांगा और कहा कि आप सब के आशीर्वाद से

मैं दोबारा आप लोगों के बीच पहुंची हूं आगे भी आशीर्वाद इसी तरह बना रहे तभी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा हमारी कांग्रेस सरकार ने लगातार सभी वर्ग के लिए काम किया जिसे आप लोग को समझना है 3 साल में सारंगढ़ जिला निर्माण एवं कन्या महाविद्यालय,200 बिस्तर अस्पताल की स्वीकृति सारंगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि है साथ ही शिक्षा की क्षेत्र में लगातार सारंगढ़ में स्वामी आत्मानंद स्कूल निशुल्क कोचिंग सेंटर की शुरुआत हुई है जिससे हमारे बच्चों को अपने नजदीक में विभिन्न परीक्षा की तैयारी करने अवसर एवं अच्छी शिक्षा प्राप्त हो रही है इस तरह आप सबको समझना है कि कौन सी सरकार बढ़िया काम कर रही है और पिछले 15 साल के भाजपा सरकार ने सारंगढ़ के लिए क्या किया मैं जब से विधायक बनी तब से आप सब के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रही और आज वह समय आ गया है कि आप सब मुझे आशीर्वाद दें ताकि आपके क्षेत्र का और अधिक विकास कर सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *