• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े का सघन जनसंपर्क जारी

BySamip Anant

Oct 26, 2023
Share this


उत्तरी जांगड़े को जनता का मिल रहा भरपूर आशीर्वाद



गांव से लेकर गौठान तक बदली तस्वीर से गांव में खुशहाली का माहौल-उत्तरी जांगड़े



सारंगढ़ – बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी है और सभी पार्टियों अपने-अपने चुनाव प्रचार में निकल पड़े हैं सारंगढ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े दोबारा कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद लगातार डोर टू डोर जनसंपर्क में जुटी हुई है और छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंच कर सारंगढ़ में किए गए विकास को लेकर आमजन के बीच पहुंचकर दोबारा आशीर्वाद बनाने सभी से निवेदन कर रही है आज ग्रामछतौना,घठौला,धुता,मधुबन,खैरा छोटे,महौपाली,हरदी पहुंच कर उन्होंने प्रिय जनता से आशीर्वाद लिया

श्रीमती उत्तरी जांगड़े जहां भी पहुंच रही है उनका अभूतपूर्व स्वागत हो रहा है साथ ही गांव गांव की जनता उनको भरपूर आशीर्वाद दे रहे हैं और उत्सव का माहौल है इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार आई है तब से सभी खुशहाल हैं हम लोग का चुनाव के पहले नारा था किसानों का कर्ज माफ बिजली बिल हाफ जिसे हमने पूरा किया और 3 साल में सारंगढ़ को जिले की सौगात मिली जो सारंगढ़ की लिए बहुत बड़ी सौगात है आज गांव से लेकर गौठान तक में विकास कार्य दिख रहे हैं और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने गढ़वा नवा छत्तीसगढ़ की सपना को साकार किया है आप सबको पुनः कांग्रेस सरकार के साथ चलना है और विकास के नाम पर कांग्रेस पार्टी को पुनः विजयी बनाना है उनके साथ उनके पति गनपत जांगड़े भी गांव पहुंचकर आशीर्वाद मांग रहे हैं और छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों को दिए गए सौगात को जन-जन को बात कर पूर्व सरकार की नाकामियों को बतलाए और कहा कि भाजपा सरकार आएगी तो किसने का ना कर्ज माफी होगा ना ही 2800 रुपये में धान खरीदी होगी इसलिए आप सबको पुनः सारंगढ़ में श्रीमती उतरी जांगड़े को विधायक चुनना है और प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथ को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *