• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा कांग्रेस की सरकार आते हि किसानों का कर्ज माफी करेंगे

BySamip Anant

Oct 23, 2023
Share this

सक्ति :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम जेठा में आयोजित आम सभा में बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि इस बार सरकार बनी तो फिर से किसानों का ऋण माफ करेंगे. मुख्यमंत्री की इस घोषणा का सभा में मौजूद लोगों ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया.

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के साथ तीनों विधानसभा के प्रत्याशियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा से पूरे प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है.

एक दिन पहले ही रविवार को सीएम बघेल ने तीन घोषणाओं को लेकर ट्वीट किया था

.उन्होंने कहा कि इस बार कांगेस की सरकार बनी तो जातिगत जनगणना करेंगे, 20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदेंगे और 17.5 लाख परिवार को हम आवास देंगे. इसके बाद आज उन्होंने किसानों का कर्ज माफ करने का ऐलान कर बता दिया कि कांग्रेस के तरकश में और भी कई तीर हैं.उल्लेखनीय है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने कर्ज माफ की घोषणा की थी. साथ ही धान के लिए एमएसपी 2,500 रुपए प्रति क्विंटल और मक्का के लिए 1,700 रुपए प्रति क्विंटल देने का वादा किया गया था. इतना ही नहीं प्रत्येक परिवार को एक रुपए की दर से 35 किलोग्राम चावल देने, घरेलू खपत के लिए बिजली के बिल को आधा करने और 10 लाख बेरोजगार युवाओं को मासिक अनुदान प्रदान करने जैसे वादे किए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *