• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

जूटमिल पुलिस और फ्लाईंग स्क्वॉड के सघन जांच में 3 कार से बरामद हुआ 15,64,500 रूपये नकद….

BySamip Anant

Oct 16, 2023
Share this

● वाहन में बैठे व्यक्ति नहीं दे पाए कोई माकूल जवाब, चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप जूटमिल पुलिस जप्त की संदिग्ध रकम……

*रायगढ़* । कलेक्टर रायगढ़ श्री कार्तिकेया गोयल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर जिले में प्रवेश करने वाले चेक पोस्ट पर स्थैतिक निगरानी दल (SST Team) प्रवेश करने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की कड़ी निगरानी कर रही है । साथ ही किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई के लिये फ्लाईंग स्क्वॉड (FST) की विभिन्न टीमें सक्रिय है । वहीं वरिष्ठ पुलि अधीक्षक रायगढ़ के निर्देशन पर सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीमें पेट्रोलिंग के माध्यम से विभिन्न चौक चौराहा में वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन जांच पड़ताल में लगी हुई है । इसी क्रम में आज दिनांक 16.10.2023 को थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत FST टीम एवं जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही दौरान छातामुड़ा चौक के पास वाहनों की चेकिंग दौरान ब्रेजा वाहन क्रमांक सीजी 13 ए0एम0 9487 को चेक किया गया कर में सवार नीरज अग्रवाल पिता कृष्ण अग्रवाल 44 साल निवासी सत्तीगुड़ी चौक रायगढ़ के पास रखे बैक को चेक करने पर बैग में 2 लाख 64 हजार 500 रूपये बरामद हुआ । इसी प्रकार सेंट्रो कार क्रमांक CG 04 एम0 टी0 8453 को चेक करने पर कार में सवार बबलू मलिक पिता हबीब मलिक निवासी गौशाला पैजमुडा जिला संबलपुर के पास बैग में 4,00,000 रुपए नगद बरामद हुआ ।

इसी क्रम में एक और टाटा हैरियर कार सीजी 13 ए0आर0 1594 को चेक करने पर कर में सवार रमेश अग्रवाल पिता वासुदेव अग्रवाल निवासी कोड़ातराई के पास बैग में ₹9,00,000 नगद बरामद हुआ पूछताछ में कैश के संबंध में संबंधित व्यक्तियों के द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए और ना ही कोई वैध कागजात प्रस्तुत किया गया । विदित हो कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार 50,000 रूपये से अधिक संपत्ति के परिवहन करते समय उचित कागजात प्रस्तुत करना होगा । पुलिस द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन के दृष्टिगत कुल नकद 15,64,500रूपयों की विधिवत जप्ती कार्यवाही कर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगे की कार्यवाही की जा रही है । थाना जूटमिल में सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट, एसडीएम श्री गगन शर्मा , सीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय एवं थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक राम किंकर यादव द्वारा कार्रवाई की जानकारी मीडिया के साथ साझा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *