• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

सारंगढ़ में भाजपा कि टिकट वितरण को लेकर आक्रोशित मनोज लहरे ने पार्टी छोड़ा

BySamip Anant

Oct 15, 2023
Share this

सारंगढ़। सारंगढ़ भारतीय जनता पार्टी में टिकट वितरण के बाद भूचाल आ गया है। पाँच साल से लगातार संघर्ष कर रहे नेताओ को छोड़कर पैराशूट लेंडिंग के माध्यम से टिकट देने को लेकर सारंगढ़ विधानसभा में हड़कम्प मचा हुआ है।


बता दे की भाजपा ने प्रयोग करते हुए बहुसंख्यक सतनामी समाज के दावेदारों को साइड करते हुए गाड़ा समाज को सारंगढ़ में उतारा है जिसको लेकर पार्टी कार्यकर्ता और उनके समर्थकों में ख़ासा आक्रोश व्याप्त है।
गौरतलब हो की सतनामी समाज में अंदरूनी विरोध के चलते समाज के कई बड़े नेताओ पर दबाव बना हुआ है।
जिस तरह से पार्टी ने इन पाँच सालो में दावेदारों ने बड़ी उम्मीद के साथ पार्टी के लड़ा और संघर्ष किया है।
मनोज लहरे ने अपना त्याग पत्र ज़िला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान को लिखा है जिसमें उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए त्यागपत्र दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *