• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी घटना…..

BySamip Anant

Oct 12, 2023
Share this

मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक गैस सिलेंडर पर बैठकर ब्लास्ट करने की दे रहा था धमकी, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर सकुशल निकाला बाहर…..

*रायगढ़* । आज दिनांक 12/10/2023 सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे कॉलोनी के एक क्वाटर में एक युवक स्वयं को रसोई कमरे में बंद कर गैस सिलेंडर को ब्लास्ट के साथ स्वयं को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा है । मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार एवं एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा के संज्ञान में आने पर तत्काल पुलिस अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और स्थिति नियंत्रण करने के निर्देश दिए । बिना समय गंवाए मौके पर एडिशनल एसपी संजय महादेवा, टीआई कोतवाली शनिप रात्रे थाने के स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस ने अनहोनी की संभावना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर बुला ली थी । रेलवे कॉलोनी के रहवासी बताए कि मकान में बंद युवक (32 साल) की मानसिक स्थिति सही नहीं लगती । युवक उल्टी-सीधी हरकतें करता रहता है । युवक के पिता ने बताया कि उसके पुत्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है उसे पहले भी रांची के अस्पताल में दिखा चुके हैं । मौके पर युवक के पिता तथा मौजूद पुलिस अधिकारियों द्वारा घर से बाहर आने की काफी समझाइश और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिये लेकिन युवक बाहर निकलने का नाम ही नहीं ले रहा था जिस पर पुलिस अधिकारियों द्वारा खतरे को भांप कर मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर शीघ्र युवक को बाहर निकले । अधिकारियों ने युवक से बातचीत कर उसके मन: स्थिति जानने का प्रयास किये पश्चात उसे कोतवाली पुलिस द्वारा KGH अस्पताल में परीक्षण कराया गया । जहां डॉक्टर के युवक को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताकर मानसिक अस्पताल से उचित इलाज का परामर्श दिया गया जिसके पश्चात परिजन एवं कोतवाली पुलिस द्वारा युवक को राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर में दाखिले के लिए रवाना किया गया है । मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को सूझबूझ से मकान से निकलने व स्थिति को नियंत्रित करने में थाना प्रभारी कोतवाली शनिप रात्रे, प्रधान आरक्षक नरेंद्र यादव, हेमन पात्रे, आरक्षक कोमल तिवारी, गोविंद पटेल, भगवती प्रसाद रत्नाकर तथा आरपीएफ के स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *