• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

उत्तरी जांगड़े का लगातार धुआंधार जनसंपर्क जारी

BySamip Anant

Oct 12, 2023
Share this

विभिन्न गांव में आयोजित पितृपक्ष नवधा रामायण श्रीमद्भागवत कथा में हुई शामिल



सारंगढ़ :- छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्य में चुनावी बिगुल बच चुकी है और प्रत्याशी अपने-अपने प्रचार प्रसार में जुट चुके हैं एक तरफ भाजपा बसपा आप पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं वही छत्तीसगढ़ के सत्ताधारी रहे कांग्रेस पार्टी ने अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं जो सभी के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है लेकिन छत्तीसगढ़ में चुनावी पारा धीरे-धीरे सर चढ़कर बोल रहा है सारंगढ़ विधानसभा की बात करें तो विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार 5 साल सक्रीय रहकर लोगों से जनसंपर्क में जुटी रही और वह सिलसिला आज भी जारी है उनके द्वारा लगातार सामाजिक धार्मिक एवं व्यक्तिगत कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों के सुख-दुख बांटने में जुटी है इसी कड़ी में हुए आज ग्राम कपिसदा अ में आयोजित नवधा रामायण में शामिल हुई जहां उन्होंने प्रभु श्री राम जी की पूजा अर्चना कर समस्त ग्राम व आयोजन समिति के लिए मंगल कामना करते हुए सभी आशीर्वाद मांगी

और सरकार की योजनाओं को बतलातें हुए सभी को लाभ उठाने आह्वान की इसी कड़ी में वह पितृपक्ष के अवसर पर आयोजित कोसीर में नवधा रामायण में शामिल हुई जहां आयोजन समिति ने उनका आत्मिय स्वागत किया इस अवसर पर श्रीमती उतरी जांगड़े, विष्णु चन्द्रा, गणपत जांगड़े, अशोक आदित्य,श्याम पटेल, राजेंद्र राव,उत्तरा पटेल सनथ चन्द्रा,भगवान दास,भोला बर्मन,जितेन्द्र चन्द्रा,शंकर पटेल शामिल हुए सभी ने प्रभु श्री राम जी की पूजा अर्चना किया उसके बाद उपस्थित भक्तजन को क्रमशः विष्णु नारायण चन्द्रा ,गनपत जांगड़े ने संबोधित किया और छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को बतलाए और सभी को उनका लाभ लेने कहा इसी कड़ी में श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने भी संबोधित किया और कहा कि छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है आप सब के मोहल्ले में लगातार रामायण कार्यक्रम आयोजित की जा रही है जिसमें हम लोग को शामिल होने सौभाग्य प्राप्त हुई प्रभु श्री राम आप सब की मनोकामना पूर्ण करें आप सबको पता है हम लोगों ने जो वादा किया था उसे पूरा किया है और आगामी चुनाव की घोषणा हो चुकी है आप सबको अपना मताधिकार का प्रयोग करना हैं जो आप सभी के सुख-दुख में शामिल हुए हैं उनका आप सभी साथ दे और सहयोग करें यही आशीर्वाद आप सबसे में मांगने आई हूं इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन आयोजन समिति उपस्थित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *