• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने सेवानिवृत्त सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी जीवन लाल यादव को दी शुभकामनाएं

BySamip Anant

Jun 7, 2026
Share this



सारंगढ़। पशुपालन विभाग में लगभग 42 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाएं देने के बाद सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी जीवन लाल यादव के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घकालीन योगदान की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी। सेवानिवृत्ति के अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने श्री यादव को शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

उन्होंने कहा कि जीवन लाल यादव ने अपने सेवा काल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करते हुए विभाग और समाज के प्रति महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी सेवाएं सदैव याद रखी जाएंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पांडे ने कहा कि पशुपालन विभाग में कार्यरत रहते हुए श्री यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अनुभव, कार्यशैली और समर्पण भाव से युवा कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिलती रहेगी।

इस अवसर पर  जिला अध्यक्ष भाजपा ज्योति पटेल,भुवन मिश्रा ,कमल यादव , निखिल यादव, उपस्थित लोगों ने भी श्री यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया। समारोह का वातावरण आत्मीयता एवं सम्मान से परिपूर्ण रहा। सेवानिवृत्त अधिकारी जीवन लाल यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा काल के दौरान उन्हें विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिला, जिसे वे सदैव याद रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *