• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

जाल में फंसा दुर्लभ पेंगोलीन : वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा 

BySamip Anant

Mar 28, 2026
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- वन्यजीव संरक्षण का शानदार उदाहरण उस समय देखने को मिला जब गांव भूलूमुड़ा में एक दुर्लभ पेंगोलीन जाल में फंस गया।जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाला।मिली जानकारी के अनुसार किसान सिंधु साहू पिता टंकधर साहू के मूंगफली फसल लगे खेत में लगाए गए जाली में अचानक एक पेंगोलीन फंस गया। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर जैसे ही इस पर पड़ी तो उन्होंने बिना देर किए वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे सावधानी व सतर्कता के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान टीम ने बेहद धैर्य और अनुभव का परिचय देते हुए जाल में फंसे पेंगोलीन को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान पेंगोलीन को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।



पेंगोलीन तस्करी और शिकार पर हैं कड़े कानूनी प्रावधान
गौरतलब है कि पेंगोलीन एक अत्यंत दुर्लभ और संरक्षित वन्यजीव है, जिसकी तस्करी और शिकार पर कड़े कानूनी प्रावधान हैं। ऐसे में वन विभाग की यह कार्रवाई न केवल सराहनीय है। बल्कि, यह संदेश भी देती है कि वन्यजीवों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।

रेस्क्यू अभियान में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस रेस्क्यू अभियान में हीरालाल सरजाल रेंजर, हीरालाल नायक डिप्टी रेंजर, हीरालाल चौधरी वनरक्षक, बलभद्र मैत्री वनपाल, देवनाथ ध्रुव और गिरधारी सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी तत्परता और समर्पण से एक बेजुबान की जान बच सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *