• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

कॉलेज मोड़ के खराब हैंडपंप को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष विकास कोसले ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

BySamip Anant

Mar 4, 2026
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :-  सारंगढ़ नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 02 में पानी की समस्या गहराने पर पाइप बढ़ाने और मरम्मत की मांग की। सारंगढ़  के ब्लॉक अध्यक्ष (क्षेत्र समस्या निवारण) विकास कोसले ने वार्ड नंबर 02, कॉलेज मोड़ (भोजपुर) के पास स्थित खराब सार्वजनिक हैंडपंप को दुरुस्त कराने हेतु माननीय कलेक्टर महोदय को आवेदन सौंपा है।

विकास कोसले ने बताया कि कॉलेज मोड़ के पास स्थित यह हैंडपंप पिछले एक साल (वर्ष 2025) से खराब पड़ा है। भू-जल स्तर (वॉटर लेवल) नीचे चले जाने के कारण हैंडपंप ने पानी देना बंद कर दिया है। यह हैंडपंप मुख्य मार्ग के किनारे होने के कारण न केवल वार्ड वासियों, बल्कि कॉलेज और स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं और राहगीरों के लिए भी पानी का मुख्य स्रोत था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *