सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सिटी कोतवाली सारंगढ़ क्षेत्र मे एक युवक का शव लटका हुआ मिला आपको बता दे सारंगढ़ जिले के दर्रा भाठा खार क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। शव सड़ी-गली अवस्था में होने से आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत कई दिन पहले हुई है। खेत की ओर गए ग्रामीणों ने पेड़ पर लटकता शव देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सारंगढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुँचे सूत्रों कि माने तो पेड़ मे लटकी लड़के कि बॉडी हरदी निवासी बताया जा रहा है जिसकी उम्र तक़रीबन 17 से 20 वर्ष बताया जा रहा है वेश भूषा से कुछ लोगो का कहना है की ये आयुष आंचल बताया जा रहा हैँ जो की 17 तारिक से घर से निकल गया था जिसकी गुमशुदगी की रिपोट भी परिजनों ने थाने मे दर्ज कराई हैँ लेकिन अब एक हफ्ते से ज्यादा दिन गुजर गए घर नहीं लौटा और आज ग्रामीणों ने पेड़ पर लटका हुआ उन्हें ग्रामीणों ने देखा है फिलहाल यह आत्महत्या हैँ या फिर हत्या इसकी जाँच पुलिस करेंगी फिलहाल बॉडी पूरी तरह से गल चूका हैँ फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
