• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

IDA कार्यक्रम के तहत स्कूलों का औचक निरीक्षण: CMHO ने दिए आयुष्मान कार्ड और दवा सेवन के निर्देश

BySamip Anant

Feb 11, 2026
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और स्कूली बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज IDA (Mass Drug Administration) कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय एवं निजी विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल ने ग्राम सलोनी एवं उलखर के स्कूलों का दौरा कर स्वास्थ्य मानकों की समीक्षा की। निरीक्षण दल की उपस्थिति इस जिला स्तरीय टीम का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. एफ. आर. निराला ने किया। उनके साथ आयुष्मान भारत योजना के जिला समन्वयक रोशन सचदेव भी उपस्थित रहे।

​प्रमुख निर्देश एवं समीक्षा
​निरीक्षण के दौरान टीम ने निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया और संबंधित स्कूल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए:

दवा सेवन (IDA): कृमि मुक्ति और हाथीपांव जैसी बीमारियों से बचाव के लिए दवा सेवन की स्थिति जांची गई। बच्चों को शिक्षकों की उपस्थिति में दवा सेवन सुनिश्चित करने को कहा गया। WIFS कार्यक्रम: ‘साप्ताहिक आयरन एवं फोलिक एसिड अनुपूरण’ (WIFS) के तहत दी जाने वाली दवाओं के स्टॉक और बच्चों द्वारा इसके नियमित सेवन की जानकारी ली गई।  आयुष्मान कार्ड संधारण : स्कूल स्तर पर बच्चों के आयुष्मान कार्ड की उपलब्धता और उनके रिकॉर्ड संधारण (Maintenance) की जांच की गई। डॉ. निराला ने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बच्चा इस सुविधा से वंचित न रहे।

​”बच्चों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। स्कूलों में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए यह निरीक्षण किया गया है, ताकि दवा सेवन और रिकॉर्ड संधारण में कोई लापरवाही न हो।” > — डॉ. एफ. आर. निराला, CMHO सारंगढ बिलाईगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *