• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

बुजुर्गो के साथ अपनी खुशियां बांटना ही सच्चा सुख-सतीश

BySamip Anant

Jan 22, 2026
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- बुजुर्गो के साथ अपनी खुशियां बांटना ही सच्चा सुख-सतीश निजी खुशियां अगर बुजुर्गों के साथ बांटे तो उनका सुख कई गुना बढ़ जाता है। इससे संतोष भी मिलता है। अपनी खुशी यदि वृद्धाश्रम पहुंचकर बांटी जाए तो एकाकी जीवन जी रहे बुजुर्गो के चेहरे पर खुशी छा जाएगी। का जन्मदिन मनाने वृद्ध आश्रम पहुंचे समाजसेवी सतीश यादव ने यह बात कही।सारंगढ़ आशा निकेतन वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के साथ यादव परिवार ने जन्मदिन मनाई। उपहार देकर साथ में भोजन किया, बुजुर्गों की चेहरे पर खुशी आ गई। कई बुजुर्गों की पुराने दिनों को याद कर आंखें नम हो गई।


खेल अधिकारी फकीरा यादव ने कहा कि अपनी पत्नी के जन्मदिवस पर वृद्धजनों का आर्शीवाद प्राप्त करना आनंददायी थे। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वृद्धजनों का सम्मान किया जाए। परिवार से अलग रहने वाले वृद्धजनों की आर्थिक मदद की जाए। ताकि सबका साथ सबका विकास को फलीभूत किया जा सके।

इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को उपहार वितरित किए। बुजुर्गों ने भी इस अवसर का जमकर आनंद लिया। उन्होंने कई गीत सुनाए। इसके अलावा कई फिल्मी गीतों पर वृद्धों ने मजा लिए। पत्नी का जन्मोत्सव मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *