• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

बरमकेला स्तिथ गीतांजलि इलेक्ट्रिकल्स जाए तो हो जाइए सावधान,रिपेरिंग के नाम लोगो को बनाता है ठगी का शिकार

BySamip Anant

Jan 19, 2026
Share this

बरमकेला :- बरमकेला क्षेत्र में एक बार फिर आम जनता के भरोसे के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। इस बार ठगी का तरीका बेहद चौंकाने वाला है। मामला जुड़ा है बरमकेला स्थित गीतांजलि इलेक्ट्रीकल्स से, जहाँ इंडक्शन चूल्हा रिपेयर कराने पहुँचे लोगों के साथ धोखाधड़ी करता है,
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खपरापाली का रहने वाला एक कथित इंडक्शन रिपेयर मैकेनिक खुद को अनुभवी तकनीशियन बताकर लोगों से खराब इंडक्शन चूल्हा रिपेयर के नाम पर लेता था। शुरुआत में वह भरोसा दिलाता था कि कुछ ही दिनों में इंडक्शन ठीक कर दिया जाएगा, लेकिन असल खेल इसके बाद शुरू होता था। इसके पोल तब खुली ज़ब देवराज दीपक पत्रकार के द्वारा इंडक्शन चूल्हा को रिपेयर के लिए दिया गया, खपरापाली का ठगबाज इंडक्शन चूल्हा ना तो वापस किया गया और ना ही ठीक करके दिया गया, बल्कि उसे दूसरे लोगों को बेचकर रकम हड़प ली गई। जब पीड़ित अपने सामान की मांग करते, तो कभी पार्ट्स खराब होने का बहाना, कभी समय की कमी और कभी दुकान में न होने जैसी बातें कहकर उन्हें लगातार गुमराह किया जाता रहा। और सामान मांगने पर धमकी दिया गया की तुम्हारे सामान बेचकर खा गया जो करना है कर लेना, अब ऐसे ठगबाज पर धोखाधड़ी और 420 का मामला दर्ज हो ताकि लोग ऐसे लोगो के शिकार से बचे, आपको बतादे,धीरे-धीरे जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने आपस में चर्चा की। चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि एक-दो नहीं, बल्कि कई लोग इसी तरह ठगे जा चुके हैं। इसके बाद पीड़ितों का सब्र जवाब दे गया और पीड़ित देवराज दीपक ने बरमकेला थाना पहुँचकर ठगबाज के नाम लिखित शिकायत दर्ज कराई।


थाने में दी गई शिकायत में पीड़ित ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया है कि यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि सोची-समझी ठगी है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं की गई, तो ऐसे ठग आम जनता को इसी तरह लूटते रहेंगे।
इस घटना के सामने आने के बाद बरमकेला बाजार क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिपेयर के नाम पर सामान ले जाना और फिर उसे बेच देना सीधे-सीधे अपराध है। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई और परिवार मेहनत की कमाई से खरीदा सामान इस तरह न खोए।
अब इस पूरे मामले में निगाहें बरमकेला पुलिस पर टिकी हैं। पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर जांच शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात जैसी धाराओं में कार्रवाई हो सकती है।

जनता के लिए चेतावनी:

बरमकेला और आसपास के क्षेत्र के लोग किसी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान को रिपेयर के लिए देते समय पूरी सावधानी बरतें। बिना पक्की रसीद, पहचान और भरोसेमंद जानकारी के अपना कीमती सामान किसी को न सौंपें। और गीतांजलि इलेक्ट्रिकल ठगबाज से सावधान रहे, ठगबाज गीतांजलि इलेक्ट्रीकल्स रिपेयर बरमकेला 15 दिन बाद नहीं देगा आपका सामान और ना ही 15 दिन पहले रिपेयर करेगा, ऐसे ठगबाज पर कार्यवाही नहीं हुआ तो पुरे अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति बड़ी आंदोलन करेगा जिससे पूरा प्रशासन जिम्मेदार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *