• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

डीईओ सारंगढ़ ने राष्ट्रीय जंबूरी बालोद के लिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

BySamip Anant

Jan 6, 2026
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौज जी के निर्देशन में प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी दुधली बालोद में शामिल होने के लिए जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के चयनित स्काउट गाइड, रोवर रेंजर एवं प्रभारी को जे.आर. डहरिया डीईओ सारंगढ़ बिलाईगढ़ पदेन जिला आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीईओ ने जिले के सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन करने एवं मंगलमय यात्रा के लिए बधाई दिए।कंटीजेंट लीडर भागवत साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम रोवर रेंजर जंबूरी व पूर्वाभ्यास दिनांक 6 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी।इस जंबूरी में पूरे देश भर के रोवर रेंजर शामिल होंगे।बच्चें जंबूरी में विभिन्न गतिविधियों जैसे एडवेंचर,झांकी प्रदर्शनी,फूड प्लाजा,ललित कला आदि की बारीकियों को देखकर सीखेंगे व समझेंगे। इस जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ से रोवर 62, रेंजर 85 रोवर लीडर 12, रेंजर लीडर 08 कुल 167 प्रतिभागी शामिल होने जा रहे है।जिला मुख्य आयुक्त अजय गोपाल जी,जिला आयुक्त गाइड सोमा ठाकुर, बीईओ सारंगढ़ रेशम लाल कोशले,बीईओ बिलाईगढ़ एस.एन.साहू,बीईओ बरमकेला नरेंद्र जांगड़े,एबीईओ डी.पी. सोनी, आर.के.भोई, मुकेश कुर्रे, रवि कुमारडोंगरे,बीआरसीसी ने सुखद यात्रा तथा बेहतर जंबूरी हेतु शुभकामनाएं प्रेषित किए।राज्य टीम पूनम सिंह साहू,शंकर लाल साहू, पवन कुमार नायक, दीपक कुमार पांडे, लिंगराज पटेल,धात्री नायक, सतरूपा बसंत शामिल है।इस अवसर पर जिला कंटीजेंट लीडर भागवत प्रसाद साहू, गुणवती साहू,सहायक कलेश्वर साहू,मुरली पटेल, मीना जांगड़े,परमानंद साहू, छतराम निराला, राजेंद्र निषाद, सीमा साहू,चंद्रिका बाघ,डॉ सचिन सिंह,ओमप्रकाश चौहान, हीरालाल पटेल,ओंकारेश्वर श्रीवानी, कुशल कुमार मीरी, रूखमणी देवांगन,कल्पना भोई,रमाशंकर साहू,कमलेश्वरी रात्रे,फूलकुमारी पटेल,राजाराम साहू, कन्हैया लहरे, भगवान प्रसाद बसंत,हेतराम चेलक तथा रोवर प्रभात महानंद, समीर टंडन, हरीश चौहान, हरीश खूंटे, ललित साहू, रेंजर पूजा याद, रश्मि पटेल, मुस्कान वर्मा, साधना प्रगति आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *