• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

कोसीर की सबसे प्रसिद्ध मडाई मेला 12 दिसम्बर को12 दिसंबर से 16 दिसम्बर तक पांच दिवसीय भव्य मेला

BySamip Anant

Dec 4, 2025
Share this


सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- सारंगढ विलाईगढ जिला के सबसे बडे ग्राम कोसीर मे विगत कई वर्षो की भांति इस वर्ष भी भव्य मडाई मेला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जो कि 12 दिसम्बर से शुरूवात होकर 16 दिसम्बर को सम्पन्न होगी मेला महोत्सव पाच दिनो की होगी आयोजन समिति व ग्राम पंचायत के प्रति निधि ने बताया कि कोसीर की मडाई महोत्सव पूरे क्षेत्र की सबसे प्रसिद्ध मेला महोत्सव माना जाता है जिसमे अंचल सहित काफी दूर दराज से लोग हजारो की संख्या मे पहुंचकर मेले का लुत्फ उठाते है जिसको ध्यान मे रखकर पूरी जोर-शोर से तैयारी की जाती है ताकि बाहर से आए हुए दूर दराज के लोगो को कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े और बड़े मजे से मेला महोत्सव का मजा ले सके विदित हो कि कोसीर की मडाई मेला बहुत वर्षो से रीति रिवाज के अनुसार चली आ रही है जो कि फसल कटाई होने के बाद किसानो व अंचल के खुशी को ध्यान मे रखकर दिसंबर माह मे मनाया जाता है वही मेला मे सर्कस सिनेमा झूले इत्यादि छोटे बड़े फूटकर ब्यापारियो के दूकानो से सजी हुई काफी आकर्षक का केन्द्र लगता है इस बार मडाई मेला ग्राम पंचायत न्यू सरपंच सूमन राजेंद्र राव पंचगण उपसरपंच लता पोलेशवर बनज व नये ठेकेदार गुलशन लहरे की अगुवाई मे अगले वर्ष की भांति इस बार और भी मजेदार व सुशोभित ढंग से किया जायेगा मेला को बडे ही सुन्दर व सुशोभित ढंग से बनाने के लिए अभी से आयोजन समिति कार्य मे जुटे हुए है और मेला स्थल की साफ सफाई व व्यवस्था मे लगातार प्रयास कर रहे है मेला ठेकेदार गुलशन लहरे से बात करने पर बताया इस बार मेला महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ की जायेगी इसलिए बाहर दूर दराज से आने वाले ब्यापारियो भाई से अपील है कि मेला स्थल पहुंचकर या सम्पर्क बनाकर अपना स्थान सुरक्षित कर ले
?मेला को लेकर लोगो मे उत्साह
कोसीर की मेला को लेकर अंचल के लोगो मे अभी से उत्साह दिखाई दे रहा आसपास दूर दराज से लोग मेला स्थल पहुंचकर ब्यापारियो भाई अपने लिए स्थान बना कर सुरक्षित कर रहे है जिसके फलस्वरूप कोसीर मेला स्थल अभी से काफी रौनक लगने लगा है
?राउत नाच होता है विशेष आकर्षण का केंद्र
सदियो से चली आ रही है रीति रिवाज के अनुसार मेला मे राउत नाच विशेष मानी जाती है राउत लोग रंग विरंगे वेशभूषा के साथ नृत्य करते हुए अपनी शौर्य प्रदर्शन दिखातेहै जिसे मनोरंजन के दृष्टिकोण से लोग बाग काफी पसंद करते है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *