• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ का जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

BySamip Anant

Dec 1, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ का जिला स्तरीय समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष अनिल कुमार चौहान की अध्यक्षता में गोंडवाना भवन सारंगढ़ में रखा गया, जिसमें सैकड़ो की संख्या में सभी विभागों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में माननीय प्रांताध्यक्ष महोदय बिंदेश्वर राम रौतिया जी , उप प्रान्ताध्यक्ष विष्णु यादव जी,
रवि गुप्ता जी पूर्व जिलाध्यक्ष रायगढ़,कमल सिंह सारथी जी जिलाध्यक्ष(आजाक) विभाग रायगढ़ एवं अजय चौहान जी जिला कार्यकारिणी सदस्य रायगढ़ की गरिमामय उपस्थिति मे कर्मचारियों के समस्याओ से चर्चा शुरू करते हुवे समस्या के निराकरण हेतु विशेष मार्गदर्शन तक विचार विमर्श किया गया ।

आज छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ द्वारा सत्र 2025 में सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारी साथियों का आदरणीय प्रान्ताध्यक्ष महोदय जी के शुभ हाथो से पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण कर शाल- श्रीफल भेंट कर उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु रहने ससम्मान विदाई दिया गया।

कर्मचारियों के मांग के अनुसार संघ द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग का विभागीय संयोजक श्री जुगल किशोर मंथन (आ.नि.भृत्य प्री. मैट्रिक अनु. जाति बालक छात्रावास क्रमांक 1 सारंगढ़) उपाध्यक्ष श्री दिनानाथ साहू (बालक छात्रावास गाताडीह)को सर्वसम्मति से बनाया गया।
जिससे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सभी साथी कर्मचारियों मे हर्ष उल्लास का माहौल है,सभी ने नव नियुक्त संघ पदाधिकारी गणों को शुभ आशीष और हार्दिक शुभकामनाये प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *