• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

BIG BREAKING कांग्रेस ने की जिला अध्यक्षो की सूची जारी… सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के अध्यक्ष बने…

BySamip Anant

Nov 29, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में जिला अध्यक्ष को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिसमें कई नाम सामने आ रहे थे 7 से 8 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की थी जिसमें कई तरह की समीकरण देखा जा रहा था और अब फिर एक बार कांग्रेस ने ताराचंद देवांगन पर भरोसा जताया है,,, कांग्रेस ने जिला अध्यक्षो की घोषणा कर दी है,,,जिसमें सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की बात करे तो ताराचंद देवांगन को फिर से जिले की कमान सौंपा है,,,,आपको बता दे महज 5 से 6 महीने बीते थे उन्हें जिला अध्यक्ष बने हुए और उसी दौरान संगठन सृजन अभियान चलाया गया जिसमें नए सिरे से जिला अध्यक्ष की घोषणा की जानी थी,,,

लेकिन 11 जिले ऐसे थे जहां महज कुछ ही महीने हुए थे जिला अध्यक्ष बने यह अटकलें पहले से लगाई जा रही थीं कि उन्हें यथावत रखा जाएगा,,,लेकिन यह भी अटकलें लगाई जा रही की संगठन से बात चीत की जाएगी कार्यकर्ताओं की राई सुमारी कर नाराजगी या फिर काम का आकलन किया जाएगा,,, लेकिन वही ताराचंद देवांगन की बात करे तो उनके बनने के बाद महज 5 महीने में उन्होंने संगठनात्मक रूप से अपनी कार्य की छवि को बहुत बेहतर बना लिया था निचले स्तर तक के कार्यकर्ताओं को उन्होंने साधने में सफल हुए थे

जिसका नतीज है कि उन्हें दोबारा मौका दिया गया है,,,वही जिला अध्यक्षो की रेस की बात करे तो ताराचंद देवांगन के साथ तारा पटेल, अरुण मालाकार, पुरुषोत्तम साहू इन 3 नाम पैनल में चल रह थे उसके बाद ऊपर पैनल पर पहुंचते 2 नाम पर चर्चा हुई ताराचंद देवांगन और तारा पटेल और अंत में ताराचंद देवांगन को दोबारा जिला अध्यक्ष बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *