• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

आदर्श ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छिंद में राष्ट्रीय एकता दिवस पर विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

BySamip Anant

Nov 22, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- आदर्श ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छिंद में आज राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में अनेक सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ Unity March (पैदल मार्च) से हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा विद्यार्थी बड़े उत्साह के साथ शामिल हुए और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

इसके पश्चात विद्यालय परिसर में खो-खो, कबड्डी, तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में ग्राम पंचायत छिंद के माननीय सरपंच श्री नरेश रात्रि जी, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री तुलाराम साहू जी, विद्यालय के प्राचार्य श्री विद्याधर चौहान सर, NSS कार्यक्रम अधिकारी श्री गोपाल प्रसाद साहू जी, तथा कार्यक्रम प्रभारी श्री विक्रम कुर्रे जी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर माननीय सरपंच श्री नरेश रात्रि जी ने विद्यार्थियों को प्रेरक संदेश देते हुए कछुआ और खरगोश की प्रेरणादायक कहानी के माध्यम से जीवन में परिश्रम, धैर्य एवं निरंतर प्रयास के महत्व को समझाया।

प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री तुलाराम साहू जी द्वारा भविष्य में खेल आयोजन को और अधिक विस्तार देने तथा विद्यार्थियों में खेल भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, सामूहिकता, खेल भावना एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना था, जिसमें आयोजन पूर्ण रूप से सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *