• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

जिला कलेक्टर के निर्देश पर कोसीर धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण, सुचारू व्यवस्था पर किसानों ने जताई संतुष्टि

BySamip Anant

Nov 22, 2025
Share this

कोसीर धान उपार्जन केंद्र में तहसीलदार ने किया औचक निरीक्षण, समिति प्रबंधक के कार्य की सराहना

कोसीर– जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौज के निर्देश पर आज तहसीलदार श्री शनि पैकरा एवं पटवारी श्री कृष्णा कुमार साहू द्वारा धान उपार्जन केंद्र कोसीर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक खगेश जांगड़े की उपस्थिति में अधिकारियों ने किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया।

अधिकारियों ने केंद्र में धान की आवक, तौल व्यवस्था, बोरी उपलब्धता, गुणवत्ता जाँच तथा किसानों को दी जा रही सुविधाओं का विस्तार से जायज़ा लिया। किसानों ने समिति प्रबंधक खगेश जांगड़े द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं पर विश्वास जताते हुए बताया कि—

तौल प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है

किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही

समिति द्वारा समय पर पंजीयन, तौल एवं रसीद उपलब्ध कराई जा रही है

निरीक्षण टीम ने केंद्र में रखे धान के सुरक्षित भंडारण एवं व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए समिति प्रबंधन को किसानों के हित में इसी प्रकार कार्य जारी रखने के निर्देश दिए।

धान उपार्जन केंद्र कोसीर में ऐसे निरीक्षण से पारदर्शिता बढ़ने के साथ-साथ किसानों के प्रति प्रशासन और समिति के समन्वय को बल मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *