• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

शासकीय पुर्व माध्यमिक शाला मुड़पार (प) मे बुंद-बुंद पानी के लिए तरसने पर मजबूर स्कूल बच्चे,

BySamip Anant

Nov 21, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- विकासखंड बिलाईगढ़ के अंतर्गत आने वाले मुड़पार (प) शासकीय पुर्व माध्यमिक शाला के बच्चे पानी की बुंद-बुंद के लिए तरसते नजर आ रहे हैं। जहा बच्चों ने बताया कि उन्हें पानीं पीने के लिए बाहर जाना पड़ता है। बावजूद ,स्कूल में 3 बोरिंग है जिनमें से एक पानी नहीं देता तो दूसरा में असामाजिक तत्व के लोगों द्वारा पत्थर डाल दिया गया जो चलने लायक की स्थिति में बिल्कुल नहीं है।

वहीं तीसरी बोरिंग को नया खनन कराया गया लेकिन, उसमें न तो बोरिंग फिट हुआ,और न ही बोर फिट किया गया हैं।मात्र शोफिस बना पड़ा है। जिसका किम्मत स्कूल के छोटे- छोटे बच्चों को प्यास के रुप में चुकाना पड रहा हैं।
स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता ने बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायत और शिक्षा विभाग को कई बार लिखित व मौखिक रूप से शिकायतें कीं गई है।

लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला।जिसके बाद हम आस लगाए बैठे रहते हैं। लेकिन आजकल कोई सुध लेने वाला नहीं पहुंचा और न ही सुधार हो पाई हमारे बच्चे बुंद बुंद पानी के लिए तरस रहे हैं।लेकिन अधिकारियों को इसकी कोई चिंता नहीं,”स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के परिजनो ने सम्बंधित अधिकारियों पर नाराज़गी जताई,और कहा आज भी शिक्षकगण, विधार्थी, परिजन सुधार होने की शासन प्रशासन से आस लगाए बैठे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *