• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

बिग ब्रेकिंग – बिलाईगढ़ मे दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगो की मौक़े…..?

BySamip Anant

Nov 20, 2025
Share this

छोटा हाथी वाहन व हाइवा में भिड़ंत दो की मौत,दो घायल

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- बिलाईगढ़ विकासखंड से एक गंभीर दुर्घटना, घटित हो गया है,जहां गांव टुण्डरी पुल के पास छोटा हाथी वाहन और हाइवा वाहन में जबरदस्त भिड़ंत हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे इतना खौफनाक था, कि छोटा हाथी वाहन में सवार पवनी के टेंट हाउस के संचालक दिनेश साहू एवं महिला कर्मी रुक्मणी केवट की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गया है। उपचार के लिए घायल महिलाओं को बिलासपुर रिफर कर दिया गया।


घटना की जानकारी बिलाईगढ़ पुलिस को जैसे ही मिला, घटना-स्थल पर तत्काल अपने टीम के साथ पहुंचा।और हाइवा चालक को हिरासत में लिया,सभी वाहनों को घटनास्थल से हटाकर यातायात व्यवस्था को सहज कर दिया गया है इस घटना ने परिवार व क्षेत्रवासियों के लिए बहुत दुःखद हैं। अपने नम आंखों से लोंग फ़ेसबुक,वाटशप स्टेटस में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *