• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

बरमकेला पुलिस की अभिनव और जनहितकारी पहल,रेडियम पट्टी लगाकर दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक

BySamip Anant

Nov 16, 2025
Share this

बरमकेला। सड़कों पर आवारा मवेशियों की वजह से होने वाले सड़क हादसे अब बरमकेला में कम होने की उम्मीद है। लगातार मिल रही शिकायतों और जनजागरूकता की आवश्यकता को देखते हुए बरमकेला पुलिस ने एक सराहनीय कदम उठाया है। थाना प्रभारी अजीव कुमार बेक (ए.के. बेक) के मार्गदर्शन में क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर घूमते आवारा गाय-बैल के गले में रेडियम पट्टियाँ पहनाने का अभियान शुरू किया गया है, ताकि रात के समय वाहनों की रोशनी पड़ते ही ये आसानी से दिखाई दें और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए मुहिम हुई तेज

बरमकेला थाना क्षेत्र में कई बार रात के अंधेरे में अचानक पशु सड़क पर आ जाने के कारण वाहन चालक उनका अनुमान नहीं लगा पाते थे, जिससे हादसों की संख्या बढ़ने लगी थी। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को सर्वाधिक जोखिम का सामना करना पड़ता था। अब रेडियम पट्टी चमकने से चालक पहले ही सावधान हो जाएंगे और सुरक्षित रूप से वाहन नियंत्रित कर सकेंगे।
यह प्रयास न केवल पुलिस की सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है बल्कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय लोगों ने इस कार्य का तहेदिल से स्वागत किया है और पुलिस की इस पहल को सराहते हुए इसे “जीवन रक्षा अभियान” की संज्ञा दी है।

थाना प्रभारी ए.के. बेक की कार्यशैली बनी चर्चा का विषय

बरमकेला थाना प्रभारी अजीव कुमार बेक के पदस्थापना के बाद से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार उल्लेखनीय कदम उठाए जा रहे हैं।

अवैध मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई

अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती

यातायात सुरक्षा को लेकर नियमित जागरूकता अभियान

आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण

इन प्रयासों ने जनता के मन में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ाया है और सुरक्षा की भावना को मजबूत किया है

नागरिकों से की गई विशेष अपील

थाना प्रभारी ए.के. बेक ने कहा कि- “सड़क पर आवारा पशुओं को छोड़ देना न सिर्फ नियम के विरुद्ध है बल्कि यह लोगों के जीवन से खिलवाड़ भी है। सभी पशुपालक अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें। सड़क सुरक्षा में सहयोग करें और दुर्घटना रहित बरमकेला बनाने में पुलिस का साथ दें।”

नता में जागरूकता बढ़ने की उम्मीद

इस अभियान से न केवल सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी बल्कि लोगों में कानून और सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। पुलिस ने आगे भी इस तरह के जनहितकारी कार्यों को जारी रखने का आश्वासन दिया है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि—“बरमकेला पुलिस द्वारा उठाए जा रहे कदम वास्तव में सराहनीय हैं। यह पहल कई परिवारों को अनहोनी से बचा सकती है।”
बरमकेला पुलिस का यह प्रयास क्षेत्र को सुरक्षित, जागरूक और दुर्घटना मुक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है। ऐसी सकारात्मक पहलें निश्चित तौर पर समाज में पुलिस और जनता के बीच और भी मजबूत विश्वास स्थापित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *