• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

चौहान समाज की सुख समृद्धि एवं शांति के लिए पूरी में भगवान जगन्नाथ का किये पूजा अर्चना।

BySamip Anant

Nov 15, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- ब्लाक बरमकेला के चौहान (गांडा) समाज के पदाधिकारीयो ने समाज की खुशहाली सुख समृद्धि और शांति की कामना के लिये श्री जगन्नाथ धाम पूरी में भगवान जगन्नाथ जी की विशेष पूजा अर्चना की गई। समाज के सर्वागीण विकास एवं एकता के लिए यह धार्मिक अनुष्ठान समर्पित रहा है।भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना का उद्देश्य समाज मे शान्ति और समृद्धि को बढ़ावा देना है। जो एक महत्वपूर्ण और प्रशंसनीय लक्ष्य है। सारंगढ बिलाईगढ़ जिला के कार्य जिलाध्यक्ष गोपाल बाघे, बरमकेला ब्लाक अध्यक्ष विषिकेशन चौहान, ब्लाक सचिव संकीर्तन नन्द, समाज सलाहकार वरिष्ठ पत्रकार देवराज दीपक, ने चौहान समाज की सुख ,समृद्धि,एवं शांति के लिए पूरी भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुँचकर पूजा अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *