• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

सारंगढ़: पत्रकार सुरक्षा समिति ने किया ‘कार्यशाला-कवि सम्मेलन’ की तिथि का ऐलान 11 जनवरी को होगा शानदार ‘कार्यशाला एवं कवि सम्मेलन’

BySamip Anant

Nov 13, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति संघ के सारंगढ़ जिला इकाई के सभी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज संपन्न हुई। इस बैठक में हर वर्ष के भाती इस वर्ष  भी एक बड़े आयोजन की तिथि और रूपरेखा पर सर्वसम्मति से मुहर लगी।

?️ कार्यशाला एवं कवि सम्मेलन की तिथि घोषित

संगठन के जिलाध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि पत्रकारों की कार्यशाला एवं कवि सम्मेलन कार्यक्रम की तिथि आगामी 11 जनवरी को तय की गई है। श्री चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि “बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन और भी शानदार और सफल होने वाला है, जिसमें पत्रकारिता और साहित्य का समागम देखने को मिलेगा।”

? संगठन में नई नियुक्ति

बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से एक नई नियुक्ति भी की गई। सर्वसम्मति से स्वर्ण कुमार भोई को संगठन का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनकी नियुक्ति पर सभी सदस्यों ने बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

आज की बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष नरेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रकान्त साहू, स्वर्ण कुमार भोई, जिला कोषाध्यक्ष पिंग्धवज खांडेकर,युवराज निराला, गुलशन लहरे,मिथुन यादव, महेन्द्रकांत साहू,शम्भू पटेल,सूर्यकांत साहू,रजनी लहरे,भूपेंद्र साहू,दारिकांत रत्नेश, दिलकुमार अजय, देवचरन साहू,मनहरण बंजारे, उज्जैन रात्रे, डोरीलाल चन्द्रा, आशीष, तुलसीदास महंत,आशीष दास,हिरासेन, घनश्याम बरिहा एवं जिले भर के कई वरिष्ठ और युवा पत्रकार सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *