सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- दाह संस्कार में उपयोग में आने वाले खंभे जो टूट चुके थे उन्हें भी आज सेवा भारती के द्वारा नया लगाया गया ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े आज तक आपने स्वच्छता के कई उदाहरण देखे होंगे, किन्तु आपने अभी एक ऐसा नहीं देखा और सुना होगा कि कोई मुक्तिधाम की भी सफाई करता हो। यह सच है । तस्वीरों में जो आपको युवा दिखाई दे रहे हैं वह सारंगढ़ नगर के मुक्तिधाम की सफाई कर रहे हैं। मुक्तिधाम की ये युवा समय-समय पर श्रमदान करके साफ-सफाई करते हैं। पौधों को पानी पिलाते है ताकि वे बड़े होकर यहां शवयात्रा में आने वाले लोगो को छांव दे सके।

समाजसेवी सतीश यादव के अनुसार कुछ दिन पहले वें यहां एक शव यात्रा में आए थे। उस समय मुक्तिधाम परिसर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे थे। जिससे यहां आने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। श्रद्धांजलि हाल में जगह-जगह जाले लगे हुए थे। गदंगी के कारण यहां आने वाले लोग इस हाल में बैठ भी नहीं पाते थे। ○इन सब चीजों को देखकर उन्होनें इसकी सफाई की ठानी और उसके समय-समय पर श्रमदान करना शुरू कर दिया।

इस कार्य में नगर के समाजसेवी सतीश यादव ईशान यादव भूपेंद्र साहनी नरेश दिनेश लोकेश रमेश सहित कई अन्य युवा भी जुड़े है। इन युवाओं के अनुसार अभी मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के समय लोगों को जमीन पर बैठना पड़ता है। मुक्तिधाम समिति तथा सभी के सहयोग से बैठने के लिए व्यवस्थाएं जुटाएंगे समाजसेवी सतीश यादव ने बताया कि मुक्तिधाम परिसर में साफ-सफाई के साथ-साथ पौधारोपण के लिए भी लोगों को प्रेरित भी कर रहे हैं।
