• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

महतारी शक्ति ऋण योजना के तहत महिला बैंकों में लोन के लिए हो रहे परेशान।

BySamip Anant

Oct 22, 2025
Share this



डोंगरीपाली/ छत्तीसगढ़ सरकार  द्वारा लोकल्याणकरी योजना बनाया गया है।और महतारी वंदना योजना का लाभ ले रहे जरूरतमंदो  महिलाओं को महतारी शक्ति ऋण योजना के तहत बिना गरंटी के  ग्रामीण विकास बैंक में 25 हजार रुपये सीधे लोन देने की बात कह रहे है।  भाजपा नेताओं द्वारा मंच से लेकर चौक चौराहे में प्रचार प्रसार  किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता गोपाल बाघे ने भाजपा सरकार की इस योजना को असफल  बताते हुए कहा कि महिलाओं योजना के लिए बैंक में आवेदन जमा कर रहे हैं।लोन के लिए  बैंको के चक्कर काटने पर मजबूर हैं। महिला को 25 हजार रुपये ऋण देने के नाम पर गुमराह किया जा रहा है।  बैंक प्रबंधक द्वारा गारंटी के रूप में किराना दुकान या अन्य व्यवसाय  परिसर में आवेदन कर्ता महिला की फोटो के साथ एप्रुवल कर लोन के 50 प्रतिशत राशि को 3 साल की फिक्स डिपॉजिट करने के बाध्य से 25 हजार का लोन पास किया जा रहा है।  महिला को नगद 12 हजार पांच सौ रुपये ही प्राप्त हो रही है।  प्रवक्ता बाघे ने बताया कि  छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार महिलाओं को बिना गारंटी के 25 हजार सीधे लोन देने की डिंडोर पीट रही है। वही महिला के पास  ग्रांटर के रूप में पहले से दुकान नही है ऐसे महिला को बैंक लोन देने के लिए तैयार नही है। फिर सरकार की इस योजना महिलाओं को परेशान करना है। महतारी शक्ति ऋण योजना  के तहत बिना गारंटी के लोन देना है तो फिर पहले से खोले हुए दुकान में फोटो सहित एप्रुवल की क्या जरूरत है।सरकार बिना गारंटी के हर जरूरत मंद महिला को बिना बाध्य के ऋण उपलब्ध कराए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *