• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

शरद पूर्णिमा की रात खोखसीपाली में संजय भूषण पांडे जी ने भक्ति की अमृत धारा बहाई।

BySamip Anant

Oct 8, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :-  शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में, जब आकाश अमृत वर्षा से सराबोर था, माननीय श्री संजयभूषण पांडे जी ने ग्राम खोखसीपाली में बैगा श्री फिरतूराम बासौडा जी के पवित्र आंगन में कदम रखकर एक अविस्मरणीय भक्ति उत्सव का आगाज किया। देवी-देवताओं के आशीर्वाद से सुसज्जित इस पावन स्थल पर, पांडे जी ने अपने मधुर स्वरों और खनझनी की मंत्रमुग्ध कर देने वाली झंकार से भक्तों का मन मोह लिया। भगत जी और भक्तों के साथ मिलकर उन्होंने भक्ति भजनों पर झूमते-नाचते हुए पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंगों से सराबोर कर दिया।

उनकी सुमधुर वाणी और उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने हर दिल को भक्ति के सागर में डुबो दिया, मानो स्वयं माँ शारदा और भगवान का आलौकिक सान्निध्य वहाँ उपस्थित हो। इस अनुपम भक्ति संध्या के लिए माननीय श्री संजय भूषण पांडे जी को हृदय की गहराइयों से कोटि-कोटि धन्यवाद! आपकी यह भक्ति भरी प्रस्तुति ग्रामवासियों के लिए एक अविस्मरणीय सौगात बन गई। भाजपा के वरिष्ठता नेता जगन्नाथ केसरवानी , भारत जटवार , चिंतामणि साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष, ग्राम के सरपंच पवन कुमार साहू ,  मंडल अध्यक्ष दीपक साहू एवं हजारों की संख्या में आसपास के ग्रामीण जन उपस्थित से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *