• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

जल जीवन मिशन के ठेकेदार की मनमानी से खुडूभाठा व बरतुंगा गांव वाले हैं परेशान।

BySamip Anant

Oct 3, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- ग्रामीण क्षेत्र में जल जीवन योजना के तहत घर-घर पानी पहुंचाने की योजना में कई जगहों पर पाइप लाइनें बिछाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के बीच पाइप बिछाने के नाम पर गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं, जो अभी तक वैसे ही बने हुए हैं। बारिश के चलते इन गड्डों में पानी जमा हो जाता हैं।
सारंगढ़ तहसील क्षेत्र में कई स्थानों पर पाइप लाइनें बिछाने का कार्य किया जा रहा है। विभाग के अनुसार गांव-गांव में पानी की सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछायी गई है।

वहीं खुडूभाठा से बरतुंगा पहुंच मार्ग जहां एक गाँव से दूसरे गाँव होकर जाना पड़ता है जिसको जल जीवन मिशन के ठेकेदार द्वारा लगभग 11 माह से ऊपर गढ्ढा खोद कर रखा गया है जिससे ग्रामीण सड़क में बने गड्ढे से आक्रोशित होकर जल जीवन योजना के संबंधितों के खिलाफ मुखर हो गए हैं। बारिश में बढ़ रही परेशानी को देखते हुए ग्रामीण एवं गाँव के प्रधान में ठेकेदार पर काफ़ी नाराजगी देखी जा रही है

ग्राम प्रधान ने बताया कि योजना के तहत लंबे समय से गांव में काम शुरू हुआ था। यह अभी तक किसी भी मोहल्ले में पूर्ण नहीं हुआ है। जगह-जगह पाइप लाइन का काम अधूरा छोड़ दिया है। पाइप लाइन का कार्य अधूरा होने के चलते गांव की सड़कों में बारिश के समय चलना दूभर हो गया है। इनमे चलने वाले गांव के कई लोग चोटिल हो चुके हैं। और अक्सर दो पहिया,चार पहिया वाहन इसमें फसते रहते है ग्राम प्रधान का आरोप था कि ठेकेदार लापरवाही कर रहा है। बार बार बोलने के बावजूद भी ठेकेदार अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *