• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ किरण के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल बाघे ने किया पलटवार

BySamip Anant

Sep 11, 2025
Share this

सारंगढ़ :- सारंगढ़ भाजपा कार्यलय में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ किरण बघेल ने जीएसटी में सुधार पर प्रेस वार्ता कार्यक्रम में दिए गए बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल बाघे ने पलटवार करते हुए कहा कि संविधान विधेयक संसद में लाया गया उसके बाद 1 जुलाई 2017 की रात को पूरे देश मे भाजपा सरकार द्वारा रातो रात जीएसटी को लागू किया गया और देश के जनता को कंगाल करने में कोई कशर नही छोड़ा। केंद्र के भाजपा सरकार ने जीएसटी के नाम पर अनावश्यक 28 प्रतिशत तक जीएसटी आयकर लगाकर 8 साल से देश के जनता को लगातार लूटने की काम किया है। खाद सामग्री ,दवाई,इलेक्ट्रॉनिक, बर्तन, कृषि मशीन,पेन कापी पेंसिल,बच्चों की बोतल नैपकिन से लेकर यहां तक कि कफ़न को भी नही छोड़े और 28 प्रतिशत तक जीएसटी असुली करते रहे ।देश के आम नागरिक की अर्थव्यवस्था को हिला कर रख दिया है। देश के प्रधानमंत्री जी को अचानक जनता का खयाल आता है और नये जनरेशन का जीएसटी रिफार्म लाया जाता है। अत्यधिक प्रतिशत पर सुधार करके जनता से वाहवाही लूटने का काम कर रहें हैं। प्रदेश प्रवक्ता डॉ किरण बघेल जी पहले स्वीकार करे कि भाजपा सरकार जीएसटी के नाम पर लोगो धोखा दिया है।और बताये 8 साल तक अत्यधिक जीएसटी आयकर लगाकर देश के आम जनता से असुली किये हुए पैसा को भाजपा कब तक वापस करेगी। प्रवक्ता बाघे ने कहा कि भाजपा देश के जनता की आर्थिक मजबूती चाहती है तो तत्काल 8 साल से अत्यधिक लिए गए राशि को वापस करें। ताकि जनता आर्थिक रूप से मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *