• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

अमझर में किया गया वृद्धजनों का सम्मान

BySamip Anant

Oct 1, 2023
Share this

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

सारंगढ़ – बिलाईगढ़ :- 1 अक्टूबर 2023/ अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम मोनिका वर्मा ने ‘‘सियान के सुरता’’ थीम पर सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम अमझर में जिला स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर में आयुर्वेद, एलोपैथी, होम्योपैथी आदि की टीम ने ग्रामीणों का इलाज किया और निःशुल्क दवा वितरण किया। समाज कल्याण विभाग के प्रभारी अधिकारी विनय तिवारी के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में प्रांजल दिव्यांग मानसिक विद्यालय सारंगढ़ के बच्चों ने स्वागत गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। सौम्या तिवारी ने वृद्धजनों के सम्मान से संदर्भित भाषण प्रस्तुत की। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के कार्यालयीन पेंशन आदि का कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम मोनिका वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को अपने वृद्धजन दादा-दादी, नाना-नानी सहित सभी जरूरतमंद वृद्धजनों का जिस भी परिस्थिति में जो संभव हो, वो सहायता सदैव करनी चाहिए। यही हमारा धर्म है। विशिष्ट अतिथि नोडल अधिकारी पंचायत श्री हरिशंकर चौहान ने ‘‘झन भूलो मां बाप ल’’ गीत गाकर वृद्धजनों के सम्मान के लिए अपने कर्त्तव्य का पालन करने के लिए कहा। इस अवसर पर वृद्धजनों का सम्मान, ट्रायसायकल वितरण तथा वृद्धजनों के साथ सामूहिक भोजन किया गया। इस अवसर सरपंच श्रीमती सरिता तास्कर पटेल ,उपसरपंच श्री राजेश पटेल , यूवा कांग्रेस जिला महासचिव प्रकाश तिवारी,वरिष्ठ कांगेसी बाबूलाल पटेल ,सीईओ सारंगढ़ संजू पटेल, सारंगढ़ बीएमओ डॉ. सिदार और आयुर्वेद डॉ. बी.आर. पटेल, डीपीएम इजारदार, उनके चिकित्सकीय दल, हलका पटवारी थानसिंग जायसवाल ,पंचायत सचिव गण ,ग्राम रोजगार सहायक,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, एनएसएस एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *