• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

समाजसेवी सतीश ने बांटे झोपड़ी में सामाग्री

BySamip Anant

Sep 5, 2025
Share this

सारंगढ़ :-  झुग्गी झोपड़ी में रहते गरीब उन्हें बरसात के पानी से बचाने हेतु नगर के समाजसेवी सतीश यादव ने 20 परिवारों को तालपत्री, रेनकोट,कपड़े, राशन सामग्री का वितरण कियें । झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले आम तौर पर मेहनतकश मजदूर या पलायन कर काम की तलाश में बड़े शहरों में आने वाले श्रमिक होते हैं ।

ऐसे दिहाड़ी मजदूरों के लिए महंगे घरो में रहना दूर की कौड़ी होती है। इसलिए यें लोग औद्योगिक इलाकों के आसपास खाली जमीनों या बड़े नालों के ऊपर झुग्गियां बना लेते हैं। इन बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहता है। देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले ये श्रम सेवी उद्धार की बाट जोहते जोहते काल के गाल में समा जाते हैं। सेवा भारती बरसात के समय मजदूरों के लिए दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तु को मुहैया कराती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *