• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

कालाबाजारी करते 600 बोरी यूरिया से लोड ट्रक पकड़ाया

BySamip Anant

Sep 2, 2025
Share this

सरसींवा के तेजस्वनी ट्रेडर्स से अवैध यूरिया जप्त

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव की अगुवाई में जिला स्तरीय निरीक्षण टीम ने किसानों को गुणवत्तायुक्त रासायनिक खाद, कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छापामार कार्रवाई की, जिसमें सफलता पाई है। जांच टीम ने सरसींवा के कई दुकानों का जांच किया। कोदवा के तेजस्वनी ट्रेडर्स का निरीक्षक द्वारा जांच करने पर पीओएस रिपोर्ट, स्टॉक पंजी में किसी भी प्रकार का खाद बचत पाया नहीं पाया।

इस ट्रेडर्स के द्वारा 800 रुपए में यूरिया बिक्री कर कालाबाजारी किया जा रहा था। साथ ही वाहन क्रमांक बीआर 02 जी ए 6848 में 600 बोरी यूरिया पाया गया, जिसका बिल रसीद, वाहन चालक आदि आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया। यह अनुदान प्राप्त रासायनिक खाद का परिवहन और भंडारण, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 का उल्लंघन है। जांच टीम ने 600 बोरी यूरिया को जब्त कर सरसीवा थाना की अभिरक्षा में रखा है। जांच टीम में तहसीलदार आयुष तिवारी, उर्वरक निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, पटवारी प्रणवीर सिंह सहित देवेश निराला, विजय आनंद कुर्रे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *