• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

ग्राम करही महानदी में अवैध रेत उत्खनन जारी, शासन-प्रशासन मौन

BySamip Anant

Sep 1, 2025
Share this

रेत माफियाओं के हौसले बुलंद माइनिंग विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल

सक्ती :- जिले के हसौद तहसील अंतर्गत ग्राम करही महानदी में अवैध रेत उत्खनन का सिलसिला लगातार जारी है। रेत माफिया दिन-रात चैन माउंटेन मशीनों और हाइवा ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से बिना किसी अनुमति के रेत का दोहन कर रहे हैं, जिससे न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि राजस्व की भी भारी हानि हो रही है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस अवैध खनन की जानकारी माइनिंग विभाग, सहित स्थानीय प्रशासन को कई बार दी गई, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिससे रेत माफियाओं के हौसले और बुलंद हो गए हैं।

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

गांव के कुछ जागरूक नागरिकों ने बताया कि भारी वाहनों की आवाजाही से सड़कों की हालत भी बदतर हो चुकी है, और खेतों में मिट्टी कटाव की समस्या पैदा हो रही है। इसके अलावा नदी का प्राकृतिक स्वरूप भी खतरे में है।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
जनता का यह भी कहना है कि प्रशासन की चुप्पी और माइनिंग विभाग की निष्क्रियता इस बात की ओर इशारा करती है कि कहीं न कहीं मिलीभगत की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

जनहित में मांग
ग्रामीणों ने शासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस अवैध उत्खनन पर रोक लगाई जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *