• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

हसौद थाना में गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

BySamip Anant

Aug 25, 2025
Share this

साइबर सेल की जानकारी देकर पुलिस ने किया जागरूक


हसौद :-  आज दिनांक 25 अगस्त 2025: सक्ती जिले के हसौद थाना परिसर में आज गणेश उत्सव के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, व्यापारीगण, पत्रकार, शांति समिति सदस्य एवं थाना प्रभारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का उद्देश्य गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना था। थाना प्रभारी के निर्देश पर एएसआई बीसोहन चंद्रा ने सभी से अपील की कि वे पर्व को आपसी भाईचारे और सहयोग के साथ मनाएं। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की बात कही गई।

इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा साइबर सेल की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को जागरूक रहने की आवश्यकता है। सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचने की सलाह दी गई। किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज पर प्रतिक्रिया न देने तथा पासवर्ड जैसी निजी जानकारी सुरक्षित रखने के उपाय बताए गए।

पुलिस ने यह भी बताया कि साइबर संबंधी किसी भी शिकायत के लिए स्थानीय थाना या साइबर हेल्पलाइन 1930 से तत्काल संपर्क किया जा सकता है।

बैठक में उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की और पर्व के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर प्रमुख रूप से हसौद जनपद सदस्य विजय केशी हसौद सरपंच प्रतिनिधि कैलाश बंजारे धमनी सरपंच प्रतिनिधि दीपक मधुकर सरपंच प्रतिनिधि अमोदा ब्रिज राम पटेल हसौद उपसरपंच प्रतिनिधि शिवम जयसवाल रितेश साहू पत्रकार योगेंद्र साहू प्रेमदास महंत नीरज महंत छोटू यादव सागर खूंटे राजू साहू राजू कश्यप सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *