• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

छपोरा नरियरा बिजली स्टेशन में लगातार कटौती से ग्रामीण परेशान

BySamip Anant

Aug 20, 2025
Share this

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, समाधान की उठाई मांग

सक्ती :- जिले के छपोरा नरियरा बिजली सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रोज़ाना घंटों बिजली गायब रहने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर किसानों, छात्रों और छोटे व्यापारियों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कभी भी आ जाती है और कभी भी कट जाती है, जिससे ना तो सिंचाई हो पा रही है, ना ही बच्चों की पढ़ाई। घरों में पानी की किल्लत बढ़ गई है क्योंकि मोटर नहीं चल पा रहे। दुकानदारों ने बताया कि लगातार बिजली जाने से उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है, और इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं।

स्थानीय निवासीयों ने बताया, की”हमने कई बार बिजली विभाग को शिकायत की, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बारिश के मौसम में तो हालात और भी खराब हो जाते हैं।”

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, नहीं तो वे सामूहिक रूप से प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

बिजली विभाग का क्या कहना है?
जब इस विषय पर बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की गई, तो उन्होंने तकनीकी खराबी और ट्रांसमिशन लाइन में समस्या का हवाला देते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन और बिजली विभाग कब तक इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान निकालते हैं, ताकि छपोरा और नारियारा स्टेशन आसपास के गांवों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *