• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

लंबे समय से फरार चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी को सरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

BySamip Anant

Aug 19, 2025
Share this

आरोपी का नाम – रेशम लाल सेठ पिता जोहन लाल सेठ उम्र 27 वर्ष सा दुलारपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद (छ०ग०)

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा सभी थाना /चौकी प्रभारी को थाना में दर्ज अपराध के फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने आदेशित किया गया है । इसी कड़ी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति निमिषा पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व में माइक्रो फाइनेंस कंपनी में धोखाधड़ी के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को सरिया पुलिस को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।
▪️मामले का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 09/03/2024 को प्रार्थी लक्ष्मी नारायण सिदार( शाखा प्रबंधक स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड )ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि स्पंदना फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी रेशम लाल सेठ सा दुलारपाली जिला महासमुंद और जगन्नाथ नायक सा ख़ैरमाल जिला महासमुंद के द्वारा ग्राहकों से लोन के किस्त राशि को लिया जाता था। जो उपरोक्त दोनों व्यक्ति द्वारा पंद्रह ग्राहकों से लिए गए लोन के किश्त की राशि 322052 रु को फाइनेंस कंपनी में जमा न कर कम्पनी के साथ धोखाधड़ी करते हुए स्वयं राशि को गबन कर भाग गए हैं। प्रार्थी के उपरोक्त सूचना पर आरोपीगण जगन्नाथ नायक सा ख़ैरमाल थाना सरायपाली जिला महासमुंद और रेशम सेठ सा दुलारपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद के खिलाफ थाना सरिया में अप क्र – 51/2024 धारा 420, 409, 34 भादवि दर्ज कायम कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण के कायमी बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। प्रकरण के एक आरोपी जगन्नाथ नायक को दिनांक 31/7/2025 को मुंबई से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था वहीं दूसरे आरोपी रेशमलाल सेठ पिता जोहनलाल सेठ उम्र 27 वर्ष थाना सरायपाली जिला महासमुंद ( छ ग)को उसके सकुनत दुलारपाली से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया जिसे आज दिनांक 19/8/2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड पर भेजा गया।
प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, Asi मोतीलाल डनसेना, प्र०आर०अनिल साहू , सुरेंद्र सिदार, , आर० दिगंबर पटेल, छतराम, साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *