• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने पीएम आवास के पूर्णता तक निरंतर काम चालू रखने के निर्देश दिए

BySamip Anant

Aug 5, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :-  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सारंगढ़ में संभावित आगमन की तैयारी के लिए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के सभी अधिकारियों के साथ बैठक किया। कलेक्टर ने अतिथि और जिले के नागरिकों के आगमन, वाहन पार्किंग, रूट चार्ट, जिले के कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण, शिलान्यास, स्टॉल की डिजाइन, हितग्राही, वितरण सामग्री, बैठक व्यवस्था, टेंट, कार्यक्रम स्थल में एंबुलेंस, चलित शौचालय, पेयजल, वाटर प्रूफ स्टेज, छाता, अधिकारी कर्मचारी की ड्यूटी जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा कर कार्यक्रम का रूपरेखा तैयार किया गया।

इसके बाद कलेक्टर ने समय सीमा का बैठक में पीएम आवास ग्रामीण के प्रगति का समीक्षा किया। कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी हितग्राहियों को आवास की किश्त जैसे जैसे मिल रही है वैसे वैसे अपने घर के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाए। कलेक्टर ने कहा कि, कोई हितग्राही आवास निर्माण के लिए प्राप्त राशि का उपयोग किसी अन्य कार्य में करता है और पीएम आवास का कार्य नहीं होता। ऐसे प्रकरण में संबंधित हितग्राही के विरुद्ध राशि वापसी की कार्यवाही की जाएगी। बैठक में आयुष्मान कार्ड, आयुष्मान वय वंदना और आधार अपडेट शिविर को निरंतर आयोजित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल के निर्माण कार्य, किसानों के ईकेवाईसी, आधार सीडिंग, एग्रिष्टेक किसान पंजीयन, राशनकार्ड ईकेवाईसी, सरकारी कामकाजों के ईऑफिस में करने, भूअर्जन, अनुकंपा नियुक्ति, पत्नी के चुनाव हारने पर स्कूल के बच्चों के जाति प्रमाण पत्र में दुर्भावना से कार्य करने वाले प्रधानपाठक पर कार्यवाही करने, दिव्यांगों को कौशल विकास से जोड़ने, सरकारी संस्थाओं में स्मार्ट मीटर लगाने आदि विषयों पर अधिकारियों से अब तक के प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा किया।   कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री जनदर्शन से प्राप्त आवेदनों का उचित निराकरण करें और आवेदक को उसकी सूचना दें। इसी प्रकार स्कूल, कॉलेज, आश्रम, छात्रावास में बालिकाओं  का एनीमिया जांच हो। स्वास्थ्य विभाग बालिकाओं का बेहतर देखभाल करे। आंगनबाड़ी केंद्र, ऐसे किशोरी बालिकाओं को पोषक सामग्री उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *