• Thu. Oct 22nd, 2026

SBN24

NEWS

डेढ़ साल से धोखाधड़ी के फरार आरोपी को सरिया पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार

BySamip Anant

Jul 31, 2025
Share this

आरोपी का नाम जगन्नाथ नायक पिता दुबराज नायक उम्र 24 वर्ष सा ख़ैरमाल थाना सरायपाली जिला महासमुंद (छ०ग०)
 
सारंगढ़ बिलाईगढ़ :-  सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा सभी थाना /चौकी प्रभारी को  थाना में दर्ज अपराध के फरार आरोपियों को  शीघ्र गिरफ्तार करने आदेशित किया गया है । इसी कड़ी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति निमिषा पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व में माइक्रो फाइनेंस कंपनी में धोखाधड़ी के प्रकरण में पिछले डेढ़ साल से फरार चल रहे आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।
▪️मामले का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 09/03/2024 को प्रार्थी लक्ष्मी नारायण सिदार( शाखा प्रबंधक स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड )ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि स्पंदना फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी जगन्नाथ नायक और रेशम सेठ के द्वारा ग्राहकों से लोन के किस्त राशि को लिया जाता था। जो उपरोक्त दोनों व्यक्ति द्वारा पंद्रह ग्राहकों से  लिए गए लोन के किश्त की राशि  322052 रु को फाइनेंस कंपनी में जमा न कर कम्पनी के साथ धोखाधड़ी करते हुए स्वयं राशि को गबन कर भाग गए हैं। प्रार्थी के उपरोक्त सूचना पर आरोपी जगन्नाथ नायक सा ख़ैरमाल थाना सरायपाली जिला महासमुंद और रेशम सेठ सा दुलारपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद के खिलाफ थाना सरिया में अप क्र – 51/2024 धारा 420, 409, 34 भादवि दर्ज कायम कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण के कायमी बाद से आरोपी जगन्नाथ नायक फरार चल रहा था।  विवेचना दौरान आरोपी जगन्नाथ नायक के मुंबई में होने के सूचना पर टीम रवाना किया गया जो *आरोपी जगन्नाथ नायक पिता दुबराज नायक उम्र 24 वर्ष सा ख़ैरमाल थाना सरायपाली जिला महासमुंद* को मुंबई से लाकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड पर भेजा गया।
               प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में  थाना प्रभारी प्रमोद यादव, Asi मोतीलाल डनसेना, प्र०आर० टीकाराम पटेल, सुरेंद्र  सिदार, भुवनेश्वर पंडा, आर० राम पटेल, राजेश नारंग,  साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी और उनकी टीम का  विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *