• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

समन्वयक संघ ने डीईओ सारंगढ़ बिलाईगढ़ से मिलकर समस्याओं से कराया अवगत

BySamip Anant

Jul 24, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- जिला संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़  अध्यक्ष भागवत प्रसाद साहू के अगुवाई में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.आर.डहरिया जी से मिलकर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए निदान करने हेतु निवेदन किया गया। इस जिले में लंबे समय से कार्य कर रहे कार्यवाहक समन्वयको का शीघ्र स्थाई आदेश जारी करवाने तथा शिक्षकों का लंबित परीक्षा अनुमति का आदेश जारी करवाने  निवेदन किया गया। स्कूलों में पुस्तक एवं गणवेश की कमी से होने वाली  समस्याओं से अवगत कराया। नव पदस्थ डीईओ श्री जे आर डहरिया ने संघ की समस्याओं को त्वरित निदान करने की बात कही। साथ ही उन्होंने इस जिले में शिक्षा गुणवत्ता पर विशेष फोकस करते हुए सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर पर अमल करने को कहा।इस दौरान जिला सचिव डाबर सिंह साहू, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार देवांगन, जिला कोषाध्यक्ष विपीन भगत, कलेश्वर साहू, मुकेश कुमार, हुतेंद्र आदि समन्वयक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *