• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

सरिया पुलिस द्वारा ग्राम बोकरमुडा में छापामार कार्यवाही कर 01 शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार

BySamip Anant

Jul 10, 2025
Share this

आरोपी से कुल 30 लीटर  कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त

आरोपी का नाम -बिहारी लाल यादव पिता सालिक राम उम्र 59 वर्ष साकिन  बोकरामुड़ा थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
 
सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति निमिषा पांडे, उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व में थाना सरिया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 30लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 01आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है
▪️मामले का संक्षिप्त विवरण -दिनांक 09/07/25 को  दौरान पेट्रोलिंग मुखबिर से सूचना मिला कि थाना सरिया के ग्राम बोकरामुड़ा के बिहारी लाल यादव नाम का व्यक्ति अपने घर बाड़ी में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब ,बिक्री करने रखा है की सूचना पर  मुखबिर के बताए स्थान पर रेड कार्यवाही कर आरोपी को  रंगे हाथ शराब के साथ पकड़ा गया।  आरोपी *बिहारी लाल यादव पिता सालिक राम उम्र 59 वर्ष साकिन  बोकरामुड़ा थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़* के कब्जे से  एक सफेद बोरी के अंदर पारदर्शी पालीथीन में भरा कुल 30 लीटर  कच्ची महुआ शराब  कीमती 6000 रू को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2),59 (क)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ,जिसे माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में  थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि सावित्री कोर्राम, प्र .आर. टीकाराम पटेल आर राजकुमार, लक्ष्मी पटेल,प्यारे लाल महिला आर सविता यादव और समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *