• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

कच्ची शराब का बड़ा खेप कोसिर थाने में

BySamip Anant

Sep 29, 2023
Share this

कोसीर :- नविन तहसील कोसिर में अवैध रुप से शराब बिक्री की सूचना पर कोसीर पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक का नाम कोसीर निवासी कृष्णा कुमार है।




जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को विधानसभा चुनाव पूर्व अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है जिस पर अमल करते हुए आज दिनांक 29.09.2023 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम कोसीर का कृष्ण कुमार सुमन अपने मकान में अवैध रूप से अधिक मात्रा में हाथ भट्ठी का कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतू रखा है कि सूचना पर गवाह 1 सुखाउ राम लहरे पिता रामजी लहरे उम्र 55 वर्ष साकिन कोसीर 2 दुष्यंत लहरे पिता कौशल प्रसाद लहरे उम्र 33 वर्ष साकिन कोसीर थाना कोसीर को नोटिस जारी कर तलब कर गवाहों के समक्ष मुखबीर सूचना पंचनामा तैयार कर हमराह स्टाफ आर0 1152,832,1019,879 म0आर0 515 एवं गवाह सुखाउ राम लहरे, दुष्यंत लहरे के मय शासकीय वाहन के मुखबीर के बताये स्थान ग्राम कोसीर पहुचकर कृष्ण कुमार सुमन के मकान को घेराबंदी कर कृष्ण कुमार सुमन को आवाज देकर बाहर बुलाकर मुखबीर सूचना से अवगत कराकर गवाहों के समक्ष सभी कर्मचारियों का फोर्स तलाशी कृष्ण कुमार सुमन से लिवाया जाकर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखने के संबंध में पूछताछ किया गया जो कृष्ण कुमार सुमन के द्वारा अपने मकान में रखे कच्ची महुआ शराब (1) एक पीले रंग के 15 लीटर क्षमता वाले डालडा के प्लास्टिक डिब्बा में भरा 15 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 1500 रू0 (2) एक सफेद रंग की 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरा 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला 25 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 2500 रू0 को मकान से निकाल कर आंगन में पेश किया जिसे धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस देकर अवैध रूप से हाथ भट्ठी का कच्ची महुआ शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज व लायसेंस का मांग किया गया जो नोटिस की एक प्रति में शराब रखने के संबंध में कोई दस्तावेज या लायसेंस नही होना लिखित में देने पर आरोपी कृष्ण कुमार सुमन पिता चैत राम सुमन उम्र 46 वर्ष साकिन ग्राम कोसीर मुंगहापारा थाना कोसीर का उक्त कृत्य धारा 34 (2) आब0 एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी कृष्ण कुमार सुमन के कब्जे से कुल 25 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 2500 रू0 को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर मौके पर शीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी कृष्णा कुमार सुमन पिता चैतराम सुमन उम्र 46 वर्ष साकिन कोसीर मुंगहापारा थाना कोसीर ,जिला सारंगढ बिलाईगढ (छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक जे.एस. ठाकुर, सउनि कुंवर टोप्पो, आर0 मुनी अनंत, सुरेश बर्मन, पंकज साहू, दिलेश्वर नेताम एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *